एक और आतंकी हमला, कुपवाड़ा के एक्टिविस्ट की ले ली जान
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में अज्ञात आतंकवादियों (Terrorists) ने एक नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों (Terrorists) ने शनिवार देर रात 45 वर्षीय गुलाम रसूल मगरे पर कंडी खास…
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में अज्ञात आतंकवादियों (Terrorists) ने एक नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी।
अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों (Terrorists) ने शनिवार देर रात 45 वर्षीय गुलाम रसूल मगरे पर कंडी खास स्थित उनके आवास के अंदर गोली चलाई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया, "मगरे को तुरंत चिकित्सा सुविधा के लिए ले जाया गया। बाद में उन्हें बेहतर उपचार के लिए श्रीनगर के एक अस्पताल में भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई।"
हमले के बाद, संयुक्त सुरक्षा बलों ने हमलावरों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। यह हत्या ऐसे समय में हुई है, जब सुरक्षा बलों ने इस सप्ताह की शुरुआत में पहलगाम हमले के मद्देनजर कश्मीर में आतंकवादियों और उनके समर्थकों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।
पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
जारी कार्रवाई में, छह से अधिक आतंकवादियों (Terrorists) के घरों को "विस्फोटकों का उपयोग करके ध्वस्त" किया गया है, और सैकड़ों संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
