24 घण्टे ऑनलाइन

मंत्री पुत्र को प्रोटोकॉल देना मुख्य सचिव को पड़ा भरी, पद से हटाए गए आनंद कुमार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev) के बेटे अभिषेक सिंह को प्रोटोकॉल दिलाने वाले निजी सचिव आनंद कुमार पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नाराजगी के बाद…

24GhanteOnline
August 23, 2025
2 min read
मंत्री पुत्र को प्रोटोकॉल देना मुख्य सचिव को पड़ा भरी, पद से हटाए गए आनंद कुमार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev) के बेटे अभिषेक सिंह को प्रोटोकॉल दिलाने वाले निजी सचिव आनंद कुमार पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नाराजगी के बाद आनंद कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है।

सीएम योगी ने जताई नाराजगी


मामले पर देर शाम मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev) की मुख्यमंत्री के साथ पूर्व निर्धारित बैठक हुई। बैठक में सीएम योगी ने प्रोटोकॉल जारी किए जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। इसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए निजी सचिव आनंद कुमार को हटा दिया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पत्र


14 अगस्त को जल शक्ति मंत्री के निजी सचिव आनंद कुमार की ओर से जालौन के डीएम और एसपी को एक पत्र जारी किया गया था। इसमें 15 अगस्त के मौके पर मंत्री पुत्र अभिषेक सिंह को प्रोटोकॉल देने का निर्देश था।

Deoki Nandan Mishra on X: "मंत्री पुत्र को प्रोटोकाल के लिये पत्र लिखने वाले  निजी सचिव हटाये गये कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बेटे अभिषेक को ...

पत्र में मंत्री के बेटे के साथ चलने वाली गाड़ियों के नंबर और निजी स्टाफ का ब्योरा भी शामिल था, ताकि प्रोटोकॉल टीम उनसे संपर्क कर सके। यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होते ही विवाद खड़ा हो गया।

विपक्ष ने बोला हमला


पत्र सामने आने के बाद विपक्ष ने सरकार पर तीखा हमला बोला और सवाल किया कि आखिर मंत्री के बेटे के लिए सरकारी प्रोटोकॉल कैसे जारी कर दिया गया। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इसको लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए।

मंत्री की चुप्पी


हालांकि, इस मामले को लेकर मंत्री के दफ्तर से जब संपर्क किया गया तो नाम न छापने की शर्त पर इस पत्र की पुष्टि की गई। लेकिन अभी भी मंत्री इस मामले पर कोई भी सफाई देने को तैयार नहीं हैं। वहीं, इस पत्र को लेकर बीजेपी नेतृत्व ने भी नाराजगी जताई थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें