BJP नेता की बेटी पर फेंका तेजाब, घर में मचा कोहराम
बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में अपराधियों ने सो रही एक लड़की के शरीर पर तेजाब (Acid) फेंक दिया। इस घटना में लड़की के शरीर का कुछ हिस्सा झुलस गया है। लड़की के पिता बीजेपी नेता हैं। इस घटना से घर में कोहराम मच गया है।…
बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में अपराधियों ने सो रही एक लड़की के शरीर पर तेजाब (Acid) फेंक दिया। इस घटना में लड़की के शरीर का कुछ हिस्सा झुलस गया है। लड़की के पिता बीजेपी नेता हैं। इस घटना से घर में कोहराम मच गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। एक अधिकारी ने कहा कि लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
घटना बखरी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 की है। यहां बीती रात भारतीय जनता पार्टी के नेता की बेटी पर अज्ञात अपराधियों ने तेजाब (Acid) फेंक दिया। अपराधियों ने लड़की के चेहरे पर तेजाब तब फेंका, जब वह अपने घर में सो रही थी। आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने खिड़की से लडकी के ऊपर तेजाब फेंका। बीजेपी नेता का नाम संजय सिंह बताया जा रहा है। वह बीजेपी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रहे हैं।
लडकी की उम्र करीब 24 साल बताई जा रही है। जांच के दौरान लडकी के बिस्तर पर तेजाब (Acid) के अंश मिले हैं। तेजाब फेंकने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। घर के लोगों को तब पूरे मामले की जानकारी मिली, जब तेजाब फेंके जाने के बाद लड़की ने चीखना शुरू किया। तुरंत घर के लोग मौके पर पहुंचे। आनन फानन में लड़की को अस्पताल में एडमिट कराया गया। लड़की के पिता ने इस पूरे मामले पर हैरानी जताई है।
गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री मनाया श्रीराम जन्मोत्सव
वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी हरकत में आई। मिली जानकारी के अनुसार, लड़की के चेहरे और हाथ पर तेजाब के छींटे पड़े हैं। घरवालों के मुताबिक, उनका किसी से कोई रंजिश भी नहीं है। बेटी का भी किसी से कोई विवाद नहीं हुआ था। पता नहीं किसी ने क्यों इस तरीके की हरकत की। इस घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
