24 घण्टे ऑनलाइन

दिल्ली एसिड अटैक केस में बड़ा खुलासा: पीड़िता के पिता ने ही रची थी साजिश!

राजधानी दिल्ली में हुए एसिड अटैक (Acid Attack) मामले में चौंकाने वाला मोड़ आ गया है। जिस जितेंद्र को पीड़िता ने मुख्य आरोपी बताया था, वह अब पूरी तरह निर्दोष निकला। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के वक्त जितेंद्र करोल…

24GhanteOnline
October 28, 2025
1 min read

राजधानी दिल्ली में हुए एसिड अटैक (Acid Attack) मामले में चौंकाने वाला मोड़ आ गया है। जिस जितेंद्र को पीड़िता ने मुख्य आरोपी बताया था, वह अब पूरी तरह निर्दोष निकला। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के वक्त जितेंद्र करोल बाग में था — सीसीटीवी फुटेज में उसकी लोकेशन भी वही मिली।

20 वर्षीय छात्रा ने आरोप लगाया था कि जितेंद्र, इशान और अरमान ने मिलकर उस पर तेजाब फेंका (Acid Attack) । लेकिन पुलिस जांच में सभी दावे झूठे साबित होने लगे। जांच के दौरान लड़की के पिता अकील खान ने कबूल किया कि उन्होंने ही जितेंद्र को फंसाने के लिए पूरी साजिश रची थी। अकील को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

हैरानी की बात यह है कि जितेंद्र की पत्नी ने एक दिन पहले ही अकील खान पर रेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। उसका कहना है कि अकील उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो से धमकी देता था।

पुलिस जांच में सामने आया कि इशान और अरमान भी घटना के वक्त अपनी मां शबनम के साथ आगरा में थे। शबनम ने बताया कि उसका और अकील खान का पुराना संपत्ति विवाद चल रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…