शूटिंग के दौरान अर्चना पूरन सिंह के साथ हुआ एक्सीडेंट, हॉस्पिटल में एडमिट
भारती सिंह और फराह खान के बाद अब अर्चना पूरन सिंह ने ऑनलाइन कंटेंट क्रिएटिंग की दुनिया में अपनी एंट्री की है। दरअसल बॉलीवुड की मशहूर निर्देशक फराह खान ने ही अर्चना को खुद का यूट्यूब चैनल शुरू करने की सलाह दी थी। फराह की…
भारती सिंह और फराह खान के बाद अब अर्चना पूरन सिंह ने ऑनलाइन कंटेंट क्रिएटिंग की दुनिया में अपनी एंट्री की है। दरअसल बॉलीवुड की मशहूर निर्देशक फराह खान ने ही अर्चना को खुद का यूट्यूब चैनल शुरू करने की सलाह दी थी। फराह की इस सलाह के बाद ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ फेम अर्चना (Archana Puran Singh) अपने यूट्यूब चैनल पर एक्टिव रहने लगी हैं। हाल ही में अर्चना पूरन सिंह ने अपने व्लॉग में बताया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके साथ एक एक्सीडेंट हुआ था और इस एक्सीडेंट के चलते उनकी कलाई टूट गई थी।
दरअसल राजकुमार राव के साथ चल रही एक फिल्म की शूटिंग के दौरान अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) अचानक फिसल गईं। इस एक्सीडेंट में उनके चेहरे पर चोट लगी और साथ ही उनकी कलाई भी टूट गई। उन्हें जख्मी हालत में तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और हाथ की सर्जरी के बाद अब वो पूरी तरह से ठीक हो गई हैं। अर्चना पूरन सिंह ने अपने नए व्लॉग में उन्हें लगी चोट की जानकारी देने के साथ-साथ अपनी लेटेस्ट हेल्थ अपडेट भी शेयर की है। उन्होंने कहा कि ठीक होने के बाद उन्होंने राजकुमार राव को फोन किया और उनकी वजह से फिल्म की शूटिंग में हुई देरी के लिए राजकुमार से माफी मांगी। साथ ही उन्होंने सभी के साथ ये जानकारी भी शेयर की कि चोट लगने के बावजूद उन्होंने डिस्चार्ज मिलते ही सबसे पहले सेट पर जाकर 3 घंटे में अपना बचा हुआ सीन पूरा किया।
अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) ने शेयर किए हुए नए व्लॉग की शुरुआत में ही फिल्म की शूटिंग का लोकेशन दिखाया गया है। शूटिंग के बीच हमें अचानक अर्चना पूरन सिंह की चीख सुनाई देती है और फिर वीडियो में फिल्म का क्रू उनके पास इकट्ठा हो जाते है।
महाकुंभ संगम हादसे पर अखिलेश यादव ने जताया शोक, बोले- घटना पर सरकार ले सबक
उनकी हालत देख उनके लिए तुरंत एम्बुलेंस मंगवाई जाती है। फिर वीडियो में अर्चना के घर के विज्युअल्स दिखाए गए हैं, जहां उनके बड़े बेटे आयुष्मान अपने भाई आर्यमन को अपनी मां के एक्सीडेंट की खबर बता रहे थे। अर्चना के एक्सीडेंट की खबर सुनकर वीडियो में पूरी सिंह फैमिली भावुक नजर आ रही है। इस वीडियो में अर्चना का अस्पताल का फुटेज भी शामिल किया गया है, जहां अर्चना अस्पताल के बेड पर लेटी हुई नजर आ रही हैं।
मुंबई के नानावटी अस्पताल में हुआ इलाज
भले ही अर्चना पूरन सिंह ने अपने व्लॉग में ये जानकारी नहीं शेयर की है कि उन्हें कौन-से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन टीवी9 हिंदी डिजिटल को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अर्चना पूरन सिंह पर मुंबई के विलेपार्ले स्थित नानावटी अस्पताल में इलाज चल रहा था। डॉक्टर ने हाथ की सर्जरी करने के बाद अब वो पूरी तरह से ठीक हो गई हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…
‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…
KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…
अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…
