24 घण्टे ऑनलाइन

स्वामी रामभद्राचार्य की कथा में बड़ा हादसा, AC का कंप्रेसर फटने से लगी आग

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के भामाशाह पार्क में चल रही स्वामी रामभद्राचार्य (Swami Ramabhadracharya) की श्रीराम कथा में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब वहां लगे एक AC का कंप्रेसर अचानक फट गया। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी…

24GhanteOnline
September 9, 2025
2 min read

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के भामाशाह पार्क में चल रही स्वामी रामभद्राचार्य (Swami Ramabhadracharya) की श्रीराम कथा में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब वहां लगे एक AC का कंप्रेसर अचानक फट गया। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति पैदा हो गई। बताया जा रहा है कि कंप्रेसर के फटते ही आग की लपटें उठने लगी थीं। तत्परता दिखाते हुए अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पा लिया और बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है।

मेरठ के भामाशाह पार्क में इन दिनों स्वामी रामभद्राचार्य (Swami Ramabhadracharya) की श्रीराम कथा चल रही हैं। मंगलवार को भी कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में भामाशाह पार्क पहुंच थे। सब कुछ एक दम ठीक चल रहा था कि इस बीच पंडाल के बीच से एक जोरदार धमाका हो गया। एक व्यक्ति ने आग की लपटें देखते ही शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पा लिया।

AC का कनेक्शन भी काट दिया गया। बताया जा रहा है कि एसी का ये कंप्रेसर व्यासपीठ के दाहिने और मंच के नीचे लगा था। घटना के 20 मिनट बाद कथा दोबारा शुरू हो पाई। जब कंप्रेशर से आग निकली तो वहां पास ही खड़े किसी शख्स ने ये देखकर शोर मचा दिया। इसके बाद अग्निशमन यंत्र लेकर पुलिसकर्मी मौके की तरफ दौड़े और आग पर काबू पाया।वही इस मामले में मेरठ के सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि जैसे ही AC के कंप्रेशर में आग की सूचना मिली, तुरंत पुलिस कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।