24 घण्टे ऑनलाइन

छत्रपति संभाजी महाराज पराक्रमी योद्धा..., औरंगजेब को महान बताने वाले अबू आज़मी का यू टर्न

पुणे। महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबित सपा विधायक अबू आजमी (Abu Azmi) मुगल बादशाह औरंगजेब पर दिए बयान के बाद पूरी तौर पर बैकफुट पर दिखाई दे रहे हैं। हर तरफ उनकी आलोचना हुई। उन्होंने औरंगजेब को महान बताया था, ये बयान…

24GhanteOnline
March 11, 2025
2 min read

पुणे। महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबित सपा विधायक अबू आजमी (Abu Azmi) मुगल बादशाह औरंगजेब पर दिए बयान के बाद पूरी तौर पर बैकफुट पर दिखाई दे रहे हैं। हर तरफ उनकी आलोचना हुई। उन्होंने औरंगजेब को महान बताया था, ये बयान उन्होंने वापस भी ले लिया। इस बीच सपा विधायक ने छत्रपति संभाजी महाराज को श्रद्धांजलि दी है।

उन्होंने (Abu Azmi) ट्वीट करते हुए लिखा, ‘स्वराज के दूसरे छत्रपति, पराक्रमी योद्धा, धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज के शहादत दिन पर विनम्र श्रद्धांजलि।’ इधर, अबू आजमी विधानसभा से निलंबन को वापस लेने की गुहार लगा रहे हैं। वह विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को पत्र लिखकर अपना निलंबन रद्द करने का अनुरोध कर चुके हैं। औरंगजेब को लेकर अपने बयान पर आजमी का तर्क है कि उनके बयान की गलत व्याख्या की गई।

आजमी (Abu Azmi) ने कहा, ‘मैंने जो कुछ भी कहा वह तमाम इतिहासकारों और लेखकों के उद्धरणों पर आधारित था। मैंने छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में कोई विवादास्पद टिप्पणी नहीं की। मैं छत्रपति संभाजी महाराज और छत्रपति शिवाजी महाराज दोनों का बेहद सम्मान करता हूं।’ आजमी को मौजूदा बजट सत्र के शेष समय के लिए निलंबित कर दिया गया था।

‘औरंगजेब प्रेम’ सपा विधायक को पड़ा भारी, महाराष्ट्र विधानसभा से सस्पेंड हुए अबू आजमी


आजमी के बयान का शिवसेना-यूबीटी, शिवसेना शिंदे, बीजेपी समेत तमाम दलों ने विरोध किया था और औरंगजेब की कब्र को ढहाने तक की मांग की जाने लगी, जिसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कानून के मुताबिक ही चीजें की जा सकती हैं।

अबू आजमी (Abu Azmi) ने क्या दिया था बयान?


समाजवादी पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष अबू आजमी ने कहा था कि औरंगजेब के शासनकाल में भारत की सीमा अफगानिस्तान और बर्मा (म्यांमार) तक पहुंच गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि औरंगजेब एक “क्रूर प्रशासक” नहीं था और उसने कई मंदिर बनवाए। औरंगजेब और मराठा राजा छत्रपति संभाजी महाराज के बीच लड़ाई के बारे में पूछे जाने पर मुंबई के मानखुर्द शिवाजी नगर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक ने इसे एक राजनीतिक लड़ाई बताया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

रैपिडो राइडर पर ATS का शिकंजा, मसूद अजहर के भाषण साझा करने का आरोप

मुंबई में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने जैश-ए-मोहम्मद से कथित रूप से जुड़े 33 वर्षीय मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को पकड़ा है। ATS के अनुसार, उसे गुप्त सूचना के आधार पर माहिम…

राहुल गांधी बोले- शिक्षा विशेषाधिकार नहीं, हर छात्र का अधिकार; आदिवासी छात्रों की समस्याएं सुनीं

नासिक: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि शिक्षा कोई विशेषाधिकार नहीं, बल्कि भारत के हर छात्र का अधिकार है। उन्होंने कहा कि वंचित और हाशिए पर रहने वाले समुदायों के छात्रों…

गणेश जुलूस पर अंडे फेंकने पर तनाव, आपस में भिड़े दो जुट

मुंबई के मझगांव इलाके में रविवार रात गणेश प्रतिमा के आगमन जुलूस के दौरान कथित तौर पर अंडे फेंके जाने के बाद तनाव की स्थिति बन गई। घटना के बाद दो गुटों के बीच विवाद और झड़प की स्थिति पैदा हो गई, जिसके चलते इलाके में भारी…

महाराष्ट्र में बारिश का कहर! समुद्र में विदेशी जहाज फंसा, मुंबई समेत कई जिलों में रेड अलर्ट

महाराष्ट्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। मुंबई से लेकर पालघर तक हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। इसी भारी बारिश और समंदर में उठी ऊंची लहरों के बीच मुंबई के बोरीवली पश्चिम…