24 घण्टे ऑनलाइन

TMC ऑफिस में तोड़फोड़ को लेकर अभिषेक बनर्जी का BJP पर आरोप, HC से कार्रवाई की मांग

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में राजनीतिक विवाद के बीच टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ कराने का आरोप लगाया है। गुरुवार को उन्होंने एक्स पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें कार्यालय के अंदर कांच…

24GhanteOnline
September 3, 2026
1 min read
TMC ऑफिस में तोड़फोड़ को लेकर अभिषेक बनर्जी का BJP पर आरोप, HC से कार्रवाई की मांग

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में राजनीतिक विवाद के बीच टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ कराने का आरोप लगाया है। गुरुवार को उन्होंने एक्स पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें कार्यालय के अंदर कांच के टूटे टुकड़े और बिखरा हुआ सामान दिखाई दे रहा है।

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि यह घटना गुरुवार सुबह की है। उन्होंने राज्यपाल, केंद्रीय गृह मंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय से सवाल करते हुए पूछा कि क्या इस मामले में कोई कार्रवाई की जाएगी या फिर घटना को नजरअंदाज कर दिया जाएगा।

उन्होंने कलकत्ता हाई कोर्ट से मामले का गंभीरता से संज्ञान लेने की अपील करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून का राज कायम रहना चाहिए।

अभिषेक बनर्जी ने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष को डराने और दबाव बनाने के लिए हिंसा व तोड़फोड़ जैसे तरीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

टीएमसी सांसद ने कहा कि अगर पश्चिम बंगाल में विपक्ष के साथ इसी तरह का व्यवहार जारी रहा तो यह लोकतंत्र के लिए गंभीर सवाल खड़े करेगा। उन्होंने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं को भुलाया नहीं जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गाजियाबाद में विद्या भारती द्वारा आयोजित 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह-2026 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट…

अजीत डोभाल पर राहुल की टिप्पणी से भड़के धामी, कांग्रेस को दी नसीहत

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर कांग्रेस को घेरा है। एक जनसभा में धामी ने कहा कि अजीत डोभाल ने अपना पूरा जीवन देश की सुरक्षा…

जोधपुर से भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, गहलोत पर भी साधा निशाना

जोधपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में जोधपुर के गांधी मैदान में भारतीय जनता पार्टी का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री के गांधी मैदान पहुंचने पर भाजपा नेताओं…

CM Dhami ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मिनी स्टेडियम, ननूरखेड़ा, देहरादून में आयोजित खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री…