24 घण्टे ऑनलाइन

AAP ने जारी किया मेनिफेस्टो, दिल्लीवालों के लिए 15 गारंटी का ऐलान

नई दिल्ली। दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) ने विधानसभा चुनाव (Delhi Elections) के लिए अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। आम आदमी पार्टी के मेनिफेस्टो में दिल्ली वालों के लिए रोजगार का वादा किया है। पार्टी ने…

24GhanteOnline
January 27, 2025
2 min read

नई दिल्ली। दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) ने विधानसभा चुनाव (Delhi Elections) के लिए अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। आम आदमी पार्टी के मेनिफेस्टो में दिल्ली वालों के लिए रोजगार का वादा किया है। पार्टी ने महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपये हर महीने देने, बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना के तहत मुफ्त इलाका का वादा किया है।

आम आदमी पार्टी (AAP) का मेनिफेस्टो जारी करते हुए मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने गलत बिजली बिल माफ करने की भी गारंटी दी है।

मनीष सिसोदिया होंगे डिप्टी CM, चुनाव से पहले केजरीवाल का बड़ा ऐलान


अरविंद केजरीवाल ने डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के नाम पर स्कॉलरशिप योजना शुरू करने का वादा किया और कहा कि दलित वर्ग के बच्चों को विदेश में पढ़ाई का खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी।

AAP के मेनिफेस्टो में ये गारंटी


1- रोजगार की गारंटी
2- महिला सम्मान योजना- हर महिला के खाते में 2100 रुपये दिए जाएंगे
3- संजीवनी योजना- 60 साल से अधिक उम्र के लोगों का मुफ्त इलाज
4- पानी के गलत बिल माफ़ किए जाएंगे
5- 24 घंटे पानी की सप्लाई
6- यूरोप जैसी सड़कें
7- यमुना नदी का जल साफ करेंगे
8- डॉक्टर आंबेडकर स्कॉलरशिप योजना
9- छात्रों के लिए बस यात्रा फ्री, दिल्ली मेट्रो में किराये में छूट
10- पुजारी और ग्रंथी को 18-18 हजार रुपये मासिक
11- किरायेदारों को मुफ्त बिजली और पानी
12- सीवर ठीक करने का काम
13- राशन कार्ड
14- ऑटो, टैक्सी और ई रिक्शा चालकों को बेटी की शादी के लिए एक लाख रुपये, बच्चों को फ्री कोचिंग के साथ ही जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा
15- RWA को प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड रखने के लिए फंड

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।