24 घण्टे ऑनलाइन

AAP विधायक के ऊपर रैली के दौरान हमला, महेंद्र गोयल हुए बेहोश

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी से रिठाला से विधायक महेंद्र गोयल के ऊपर रैली के दौरान हमले की खबर सामने आई है। इस हमले में गोयल (Mahendra Goyal) बेहोश गए। जानकारी के मुताबिक पुलिस को शनिवार सुबह करीब 11:15 बजे पीसीआर कॉल…

24GhanteOnline
February 1, 2025
1 min read

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी से रिठाला से विधायक महेंद्र गोयल के ऊपर रैली के दौरान हमले की खबर सामने आई है। इस हमले में गोयल (Mahendra Goyal) बेहोश गए। जानकारी के मुताबिक पुलिस को शनिवार सुबह करीब 11:15 बजे पीसीआर कॉल मिली। जिसके बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हालांकि, उनके ऊपर हमला क्यों किया गया व हमला किसने किया? इसको लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि रोहिणी के रिठाला से कॉल की गई थी। आपको बात दें कि महेंद्र गोयल (Mahendra Goyal) वही विधायक हैं जिन्हें दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेशी दस्तावेज पर मोहर व दस्तखत के मामले में समन भेजा था। इस मामले में विधायक पूछताछ में एक बार शामिल भी हुए थे।

Budegt: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जुड़ी 36 दवाइयां कस्टम ड्यूटी फ्री, मेडिकल एजुकेशन में बढ़ाई इतनी सीटें


आपको बता दें कि 5 फरवरी 2025 को दिल्ली में विधानसभा चुनावों (Delhi Election 2025) के लिए वोटिंग होनी है और इसे लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।