24 घण्टे ऑनलाइन

पंजाब बाढ़ से जूझ रहा है ये जनाब मलेशिया घूम रहे हैं... राहुल गांधी पर AAP ने बोला हमला

नई दिल्ली। AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल के साथ ही पार्टी के कई नेता कांग्रेस पर हमलावर हैं। इस बीच AAP ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के मलेशिया दौरे पर सवाल उठाया है। पार्टी का कहना है कि जब पंजाब बाढ़ से जूझ रहा है, तब…

24GhanteOnline
September 7, 2025
3 min read

नई दिल्ली। AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल के साथ ही पार्टी के कई नेता कांग्रेस पर हमलावर हैं। इस बीच AAP ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के मलेशिया दौरे पर सवाल उठाया है। पार्टी का कहना है कि जब पंजाब बाढ़ से जूझ रहा है, तब कांग्रेस नेता विदेश घूम रहे हैं।

AAP के मीडिया इंचार्ज अनुराग ढांडा ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की मलेशिया यात्रा की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें उन्होंने तंज करते हुए कहा ‘पंजाब में चुनाव होगा तो ये इंसान वोट मांगने पहुंच जाएगा लेकिन आज पंजाब बाढ़ से जूझ रहा है तो ये जनाब मलेशिया घूम रहे हैं?’। ढांडा के इस बयान से AAP और कांग्रेस के रिश्तों में दरार और भी गहरी होती नजर आ रही है। साथ ही विपक्षी एकता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।


पंजाब में चुनाव होगा तो ये इंसान वोट मांगने पहुँच जाएगा लेकिन आज पंजाब बाढ़ से जूझ रहा है तो ये जनाब मलेशिया घूम रहे हैं? pic.twitter.com/6XWRrqFUuJ


— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) September 7, 2025


पंजाब में बारिश का कहर


वहीं पंजाब की बात करें तो लगातार बारिश और बाढ़ ने सूबे के हालात बेहद खराब कर दिए हैं। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है है। राज्य के कई जिलों में गांव डूबे हुए हैं। बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है, जबकि 1।75 लाख हेक्टेयर जमीन पर खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं। लाखों लोग बेघर हो गए हैं। राज्य सरकार राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई। NDRF, BSF, सेना, पंजाब पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें लगातार राहत बचाव कार्यों में लगी हुई हैं।

मदद के लिए आगे आए अरविंद केजरीवाल के सिपाही


AAP की पंजाब सरकार हालात से निपटने की कोशिश कर रही है। इस बीच AAP सांसद संजय सिंह भी पंजाब पहुंचे हुए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित फिरोजपुर का गुलाबा गांव चारों ओर से पानी से घिरा हुआ है। करीब 40 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। उन्होंने बताया कि मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंड, विधायक नरेंद्र पाल सिंह अपने साथियों के साथ लोगों की सेवा में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के सिपाही, दिन-रात लोगों की सेवा में लगे हुए हैं।

दिल्ली सरकार ने भेजी राहत सामग्री


सिरसा ने बताया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 5 करोड़ राशि राहत कोष में दी। वहीं दिल्ली बीजेपी पंजाब के लोगों के लिए राहत सामग्री भेज रही है। उन्होंने बताया कि दिल्ली से 52 ट्रक जिसमें जूते , बेड शीट, दवाई, और जरूरत के सामान को भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग आज पंजाब के साथ खड़े हैं। मंत्री ने कहा कि जहां हमारी सरकार और पार्टी की जरूरत पड़ेगी हम पंजाब के साथ खड़े हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

पंजाब में रुका युवाओं का विदेश पलायन? CM मान बोले- अब यहीं मिल रहा रोजगार

जगराओं; 29 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को जोर देकर कहा कि उनकी सरकार पंजाब में रोजगार के अवसर पैदा कर रही है, जिससे युवा विदेश पलायन करने के बजाय अपने देश में ही अपना भविष्य बना सकें। उन्होंने…

पंजाब में बेसहारा बच्चों को सहारा, 2.43 लाख बच्चों तक पहुंची आर्थिक मदद

चंडीगढ़: बच्चों का सुरक्षित बचपन, सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर…

पंजाब के पानी पर CM मान की दो टूक, बोले- हक के लिए कोर्ट से सड़क तक लड़ेंगे

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के दरियाई जल मामले पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए घोषणा की कि पंजाब के हिस्से का पानी एक बूंद भी किसी अन्य राज्य को नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित…

अमित शाह 1 नवंबर को चंडीगढ़ में, पुलिस के 60वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) 1 नवंबर को चंडीगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस यानी रेजिंग-डे समारोह में शामिल होंगे। सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में…