तीसरी बार प्यार में पड़े आमिर खान, 18 महीने दुनिया से छिपाकर रखी अपनी लव लाइफ
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) ने अपनी लव लाइफ 18 महीने तक दुनिया से छिपाकर रखी। अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर आमिर ने खुलासा किया कि वो बेंगलुरु की रहने वाली गौरी नाम की एक महिला को डेट कर रहे हैं। आमिर ने बताया…
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) ने अपनी लव लाइफ 18 महीने तक दुनिया से छिपाकर रखी। अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर आमिर ने खुलासा किया कि वो बेंगलुरु की रहने वाली गौरी नाम की एक महिला को डेट कर रहे हैं। आमिर ने बताया कि वो 18 महीने से गौरी को डेट कर रहे हैं। इस बारे में बताते हुए आमिर ने पैपराजी के मजे भी लिए और कहा, “देखा कुछ भी पता नहीं चलने दिया मैंने तुम लोगों को।”
आमिर (Aamir Khan) ने ये भी बताया कि उन्होंने 18 महीने तक कैसै सबसे गौरी संग अपना रिश्ता छिपाकर रखा और दुनिया की नजर भी उनपर पड़ने नहीं दी। आमिर ने कहा, “एक तो वो बेंगलुरु में रहती हैं और कुछ समय पहले तक वहीं रही हैं। इसलिए मैं उनसे मिलने वहां जाता था और वहां मीडिया की निगरानी कम होती है। इसलिए हम रडार में नहीं आते थे।”
आमिर (Aamir Khan) के घर पर पैपराजी का फोकस नहीं
आमिर ने इस बारे में भी बताया कि जब गौरी मुंबई आती थीं तब वो कैसे अपने रिलेशनशिप को छिपाते थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने गौरी को अपने परिवार वाले और बच्चों से मिलवा दिया है। पैपराजी से वो आगे बोले, “मेरे घर पर आप लोगों का फोकस कम है। इसलिए आपलोग मिस कर देते हो।”
आमिर खान (Aamir Khan) की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी और दूसरी शादी किरण राव से। हालांकि, दोनों के साथ आमिर का तलाक हो गया। अब आमिर खान को तीसरी बार प्यार हुआ है। आमिर और गौरी दोनों एक दूसरे को 25 सालों से जानते हैं। अब ऐसी भी चर्चा शुरू हो गई है कि दोनों शादी कर सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…
‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…
KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…
अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…
