मंत्री अशोक चौधरी के आवास के गेट पर युवक को मारी गोली, मचा हड़कंप
पटना: बिहार में पटना के अपराधियों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं। ताजा मामला गुरुवार का है जब पोलो रोड के वीवीआईपी इलाके में अपराधियों ने एक युवक को गोली (Shot) मार दी। मौके पर पहुंची…
पटना: बिहार में पटना के अपराधियों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं। ताजा मामला गुरुवार का है जब पोलो रोड के वीवीआईपी इलाके में अपराधियों ने एक युवक को गोली (Shot) मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक अपराधियों ने राहुल नाम के युवक पर गोली (Shot) चलाई जिसका खोखा बरामद किया गया है। दोनों हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे। हमले के बाद उन्होंने राहुल से 400 रुपये भी छीन लिए। इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
बताते चलें कि ये हमला मंत्री अशोक चौधरी के आवास के गेट पर हुआ है। राजद नेता तेजस्वी यादव का बंगला भी इसी के बगल में हैं। इसके अलावा कई अन्य अधिकारियों और जज का भी आवास भी इधर ही है।
गौरतलब है कि पटना में आज ही नए SSP कार्तिकेय शर्मा को अपना पदभार ग्रहण करना है। ऐसे में आज ही ऐसे वारदात से कई सवाल खड़े होते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
