24 घण्टे ऑनलाइन

विधानसभा के बाहर युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, पत्नी की इस बात से था परेशान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में विधानसभा (Vidhansabha) के बाहर एक युवक ने आत्मदाह करने की कोशिश की है। युवक ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान होकर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया था। वह खुद को आग लगा पाता इससे पहले…

24GhanteOnline
April 25, 2025
2 min read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में विधानसभा (Vidhansabha) के बाहर एक युवक ने आत्मदाह करने की कोशिश की है। युवक ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान होकर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया था। वह खुद को आग लगा पाता इससे पहले ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरा मच गई थी। युवक ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

लखनऊ में विधानसभा (Vidhansabha) के बाहर पुलिस ने एक आत्मदाह की कोशिश करने वाले युवक को हिरासत में लिया है। विधानसभा के बाहर युवक ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया था, जिससे देखते ही देखते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। जांच में सामने आया है कि वह अपनी पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान था। युवक का बड़ा आरोप है कि उसकी पत्नी के अश्लील वीडियो रोहित नाम के युवक के पास है।

उसे मोहल्ले वाले ताने मारते हैं, जिसकी वजह से उसने तीन बार किराए का घर भी बदला लिया था। बावजूद इसके परेशानी का सारी हदें पार हो गई थी। युवक का आरोप है कि उसने इस संबंध में कई बार पुलिस के अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन उसकी किसी ने कोई मदद नहीं की। मदद के नाम के पर उसे लंबे समय सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा था। थक-हार कर शुक्रवार को युवक ने विधानसभा के बाहर युवक ने खौफनाक कदम उठाया है।

विधानसभा (Vidhansabha) के बाहर की आत्मदाह की कोशिश


इसी बात से परेशान होकर युवक ने विधानसभा के बाहर आत्मदाह की कोशिश की है। युवक के अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ के डालते ही मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत को युवक को पकड़ लिया था और उसके पास मौजूद माचिस को छुड़ा लिया था। घटना के बाद पुलिस ने युवक के लेकर नजदीकी थाने पहुंची है, जहां पर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।