चलती ट्रेन में युवती की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
यूक्रेन और रूस के बीच लंबे समय से युद्ध छिड़ा हुआ है। इसी बीच कई लोग अपनी जिंदगी को बचाने के लिए देश से बाहर दूसरों देशों में चले गए हैं। लेकिन, यूक्रेन के युद्ध से बचकर अमेरिका जाने के बाद भी एक 23 साल की लड़की की…
यूक्रेन और रूस के बीच लंबे समय से युद्ध छिड़ा हुआ है। इसी बीच कई लोग अपनी जिंदगी को बचाने के लिए देश से बाहर दूसरों देशों में चले गए हैं। लेकिन, यूक्रेन के युद्ध से बचकर अमेरिका जाने के बाद भी एक 23 साल की लड़की की अमेरिका की ट्रेन में हत्या (Murder) कर दी गई।
जानकारी के मुताबिक, 23 साल की इरीना ज़ारुत्स्का की एक अपराधी ने ट्रेन में बेरहमी से चाकू मारकर हत्या (Murder) कर दी। यह हमला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
चार्लोट एरिया ट्रांजिट सिस्टम की ओर से शुक्रवार को इस वीडियो को सार्वजनिक किया गया। यह हमला 22 अगस्त की रात को हुआ। रात करीब 10 बजे से पहले उत्तरी कैरोलिना के चार्लोट में लिंक्स ब्लू लाइन पर ज़ारुत्स्का पर यह अटैक हुआ।
पिज़्ज़ेरिया की वर्दी पहने, ज़ारुत्स्का रात 9:46 बजे लाइट रेल में सवार हुईं और बैठ गईं, अपनी सीट पर बैठने के बाद वो अपने फोन पर स्क्रॉल करती रहीं। उनके पीछे, 34 साल का अपराधी डेकार्लोस ब्राउन जूनियर बैठा था। जो घात लगाकर अटैक करने का मौका तलाश कर रहा था। पुलिस ने बताया कि 4 मिनट के बाद, उसने एक चाकू निकाला और आगे बढ़कर, कम से कम एक बार गर्दन में, तीन बार चाकू मारा।
जांचकर्ताओं ने बताया कि अटैक के बाद जारुत्स्का ने अपनी गर्दन पकड़ ली क्योंकि खून ट्रेन के फर्श पर फैल गया था और फिर अपनी सीट पर गिर पड़ीं। उन्हें ट्रेन में ही मृत घोषित कर दिया गया।
आरोपी ब्राउन अगले स्टेशन पर उतर गया, जहां पुलिस ने बाद में प्लेटफ़ॉर्म के पास से चाकू बरामद किया। चार्लोट-मेक्लेनबर्ग पुलिस विभाग के अनुसार, हिरासत में लिए जाने और हत्या का आरोप लगाने से पहले, उसके हाथ पर एक घाव लगा था जिसका अस्पताल में इलाज कराया गया।
अभी अधिकारियों ने इस बात का पता नहीं लगाया है कि अपराधी ने यूक्रेनी लड़की पर हमला क्यों किया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
