24 घण्टे ऑनलाइन

दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन में युवक की हत्या, चार आरोपी हिरासत में

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर रेलवे स्टेशन पर दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन (Dakshin Express Train) में हत्या का गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, आपसी झगड़े की वजह से ट्रेन के अंदर युवक की पीट-पीटकर हत्या (Murder)…

24GhanteOnline
January 2, 2025
1 min read

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर रेलवे स्टेशन पर दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन (Dakshin Express Train) में हत्या का गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, आपसी झगड़े की वजह से ट्रेन के अंदर युवक की पीट-पीटकर हत्या (Murder) कर दी गई। इस मामले में जीआरपी ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।

बीते अक्टूबर महीने में नागपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म-7 पर ट्रेन के इंतजार में सो रहे यात्रियों पर सुबह करीब 3.15 बजे अचानक एक सिरफिरे ने हमला कर दिया था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। मृतकों में से एक तमिलनाडु का रहने वाला था।

न्यूयॉर्क के नाइट क्लब में मास शूटिंग, 11 लोग घायल


इसके अलावा घायल यात्रियों में से एक नागपुर, जबकि दूसरा मध्य प्रदेश के ग्वालियर का रहने वाला था। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी जयराम केवट को गिरफ्तार कर लिया, जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि वह मानसिक रूप से बीमार था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।