24 घण्टे ऑनलाइन

MRI के दौरान महिला की तड़प-तड़प कर मौत, पेसमेकर बताने के बाद भी किया स्कैन

आंध्र प्रदेश के एलुरु में एक महिला की एमआरआई (MRI) स्कैन कराते वक्त जान चली गई। मृतका के परिजनों ने बताया कि एलुरु के पट्टी कोलालंका गांव की महिला रमा तुलसी (60) पिछले कुछ समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थीं। ऐसे में…

24GhanteOnline
February 7, 2025
2 min read

आंध्र प्रदेश के एलुरु में एक महिला की एमआरआई (MRI) स्कैन कराते वक्त जान चली गई। मृतका के परिजनों ने बताया कि एलुरु के पट्टी कोलालंका गांव की महिला रमा तुलसी (60) पिछले कुछ समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थीं। ऐसे में उन्हें डायलिसिस से गुजरना पड़ता था। वहीं हाल ही में उसे हार्ट संबंधी समस्या हो गई।

रमा तुलसी ने डॉक्टरों से बिना किसी सलाह लिए पेसमेकर लगवा लिया, जिसकी वजह से उनकी तबीयत खराब होने लगी। ऐसे में तीन दिनों से उसे तेज सिरदर्द हो रहा था। सिर दर्द की वजह से उसके रिश्तेदारों ने उसे एलुरु के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रमा की जांच करने वाले डॉक्टरों ने समस्या का पता लगाने के लिए उन्हें MRI स्कैन कराने का सुझाव दिया।

रमा तुलसी को रिश्तेदार MRI स्कैन के लिए एक प्राइवेट स्कैनिंग सेंटर ले गए। सेंटर में स्कैनिंग के दौरान ही उसकी पीड़ा से तड़पते हुए मौत हो गई। मृतका के रिश्तेदारों ने आशंका जताई कि स्कैनिंग सेंटर के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण उसकी मौत हुई।

दिल में लगा था पेसमेकर


रमा तुलसी के पति कोटेश्वर राव ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी पत्नी की मौत उनकी आंखों के सामने तड़प रही थी। रमा के पति ने कहा कि स्कैनिंग के दौरान, उसने स्कैनिंग स्टाफ को पहले ही बता दिया था रमा को किडनी की समस्या के कारण डायलिसिस हो रहा है, और उसे दिल की समस्या के कारण पेसमेकर भी लगाया गया है।

रमा के पति ने कहा कि स्कैनिंग के कुछ ही मिनटों के भीतर वह कांपने लगी, इस वजह से उसने तुरंत स्टाफ को बताया। हालांकि उन्होंने उसकी बात अनसुनी कर दी, और माइक्रोफोन पर घोषणा की कि उसे हिलना-डुलना नहीं चाहिए, और स्कैनिंग जारी रखी। ऐसे में अगर वह हिली, तो स्कैनिंग ठीक से नहीं हो पाएगी। स्कैनिंग के बाद जब तकनीशियन अंदर आया और जांच की, तो वह मर चुकी थी।

राम मंदिर के लिए नींव की पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक


स्थानीय लोग उन स्कैनिंग केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। रमा के रिश्तेदारों की शिकायत पर चिकित्सा अधिकारी वहां पहुंचे और स्कैनिंग सेंटर का निरीक्षण किया। चिकित्सा अधिकारियों ने पाया कि केंद्र का प्रबंधन ठीक से नहीं किया जा रहा था, स्कैनिंग केंद्र पर कोई रेडियोलॉजिस्ट या एमआरआई तकनीशियन नहीं था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…