24 घण्टे ऑनलाइन

व्हाइट हाउस की सुरक्षा बैरिकेड तोड़कर अंदर घुसी वैन, ड्राइवर अरेस्ट

व्हाइट हाउस (White House) के पास बुधवार सुबह एक वैन सुरक्षा बैरिकेड तोड़कर अंदर घुस गई। इसके बाद ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया। मेट्रोपोलिटन पुलिस डिपार्टमेंट के मुताबिक, सुबह करीब 6:37 बजे सूचना मिली कि एक वैन ने…

24GhanteOnline
March 11, 2026
2 min read
व्हाइट हाउस की सुरक्षा बैरिकेड तोड़कर अंदर घुसी वैन, ड्राइवर अरेस्ट

व्हाइट हाउस (White House) के पास बुधवार सुबह एक वैन सुरक्षा बैरिकेड तोड़कर अंदर घुस गई। इसके बाद ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया। मेट्रोपोलिटन पुलिस डिपार्टमेंट के मुताबिक, सुबह करीब 6:37 बजे सूचना मिली कि एक वैन ने राष्ट्रपति आवास के पास लगे सुरक्षा बैरिकेड को तोड़ दिया है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और US सीक्रेट सर्विस के एजेंटों के साथ मिलकर कार्रवाई की। ड्राइवर को तुरंत पकड़ लिया गया। अब मामले की जांच की जा रही है। घटना के समय राष्ट्रपति ट्रंप व्हाइट हाउस (White House) में मौजूद थे। बुधवार को बाद में उनका ओहियो और केंटकी जाने का कार्यक्रम था।

घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। आस-पास कई सड़कों को बंद कर दिया गया है। लोकल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वैन कनेक्टिकट एवेन्यू और एच स्ट्रीट (नॉर्थवेस्ट) के जंक्शन पर लगे सुरक्षा बैरिकेड को तोड़ते हुए आगे बढ़ गई। घटना लाफायेट पार्क के उत्तर-पश्चिमी कोने पर एग्जीक्यूटिव मेंशन के ठीक उत्तर में हुई। पुलिस और सीक्रेट सर्विस के वाहनों ने उस इलाके की ओर जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया। इस वजह से इलाके में भारी ट्रैफिक जाम लग गया, लोगों को ऑफिस जाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

ड्राइवर से सीक्रेट सर्विस की पूछताछ जारी


पुलिस ने ड्राइवर को लेकर अभी कोई भी जानकारी नहीं दी है। यह भी नहीं पता चला है कि ड्राइवर ने जानबूझकर बैरिकेड तोड़ा या अनजाने में। सीक्रेट सर्विस का कहना है कि ड्राइवर से पूछताछ जारी है। इससे पहले फरवरी में 21 साल का एक शख्स ऑस्टिन टकर मार्टिन फ्लोरिडा में ट्रंप के मार-ए-लागो रिजॉर्ड में घुसने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान पुलिस की फायरिंग में उसकी मौत हो गई। 21 साल के मार्टिन के पास एक शॉटगन और फ्यूल कैन मिली थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।