24 घण्टे ऑनलाइन

पीड़ित को सुनवाई में शामिल होने का अधिकार... सुनवाई से पहले Supreme Court में दिखा आवारा कुत्ता, लोग यूं ले रहे मौज

दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों (Stray Dog) को लेकर चल रही बहस के बीच सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में हुई एक मजेदार घटना ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींचा है। जब गुरुवार को कोर्ट इस गंभीर मुद्दे पर सुनवाई कर रहा था,…

24GhanteOnline
August 14, 2025
2 min read

दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों (Stray Dog) को लेकर चल रही बहस के बीच सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में हुई एक मजेदार घटना ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींचा है। जब गुरुवार को कोर्ट इस गंभीर मुद्दे पर सुनवाई कर रहा था, उसी दौरान कोर्ट परिसर में एक आवारा कुत्ता देखा गया। जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर फैली, प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।

नेटिजन्स इस मौके को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। लोगों ने सोशल साइट एक्स (पहले ट्विटर) पर मजेदार मीम्स और चुटकुलों की बौछार कर दी है। किसी ने आवारा कुत्ते (Stray Dogs) को ‘डोगेश कुमार’ नाम दिया, तो किसी ने कहा कि लगता है भाई अपना भविष्य जानने आया है।

अपना केस खुद लड़ेगा ‘डॉगेश भाई’!


@LiveLawIndia एक्स हैंडल से शेयर हुई आवारा कुत्ते की इस तस्वीर पर एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, अपना केस खुद लड़ेगा डॉगेश भाई। दूसरे ने कमेंट किया, पीड़ित को अदालत आकर सुनवाई में शामिल होने का अधिकार है। एक अन्य यूजर ने लिखा, आवारा कुत्ते (Stray Dogs) ने अपने ही मामले में हस्तक्षेप याचिका दायर की! इस मामले में वह अपना और दूसरों का प्रतिनिधित्व करेगा।

इन मजेदार कमेंट्स ने इस गंभीर बहस को कुछ समय के लिए हल्का-फुल्का बना दिया। यह पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश से जुड़ा है, जिसमें दिल्ली-एनसीआर से आवारा कुत्तों (Stray Dogs) को सड़कों से हटाकर शेल्टर होम भेजने का निर्देश दिया गया था।

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद देशभर में बहस छिड़ गई। कई लोगों ने इसका समर्थन किया, तो कई पुरजोर विरोध कर रहे थे। इसी के चलते सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर पुनर्विचार कर रहा है। गुरुवार हुई सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।