24 घण्टे ऑनलाइन

बीजापुर में नक्सली हमला, आईईडी ब्लास्ट में एक जवान शहीद, तीन घायल

रायपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों (Naxalites) का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक बड़ा आईईडी ब्लास्ट कर दिया। धमाके में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक जवान शहीद हो गया, जबकि…

24GhanteOnline
August 18, 2025
2 min read

रायपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों (Naxalites) का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक बड़ा आईईडी ब्लास्ट कर दिया। धमाके में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक जवान शहीद हो गया, जबकि तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह ब्लास्ट इंद्रावती नेशनल पार्क के पास हुआ। नक्सलियों (Naxalites) ने पहले से ही आईईडी प्लांट कर रखा था। घटना के बाद इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और नक्सलियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

रविवार को चला था ऑपरेशन


पुलिस के मुताबिक, रविवार को डीआरजी और राज्य पुलिस की एक संयुक्त टीम ने नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ अभियान चलाया था। इसी दौरान नक्सलियों ने रास्ते में आईईडी लगा दिया था। सोमवार सुबह जब सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे तो जोरदार धमाका हुआ।

इस हमले में डीआरजी जवान दिनेश नाग शहीद हो गए, जबकि तीन अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल ले जाया जा रहा है।

धमाके के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। नक्सलियों की तलाश के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।