प्रशांत महासागर में बड़ा हादसा, डूबा 3,000 वाहनों से लोड जहाज
प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) में उस समय बड़ा हादसा हो गया जब 3,000 वाहनों से लोड मालवाहक जहाज आग लगने के कारण डूब गया। मॉर्निंग मिडास नाम का यह जहाज 3,000 नए वाहनों को लेकर मेक्सिको जा रहा था। जहाज में लगभग 800…
प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) में उस समय बड़ा हादसा हो गया जब 3,000 वाहनों से लोड मालवाहक जहाज आग लगने के कारण डूब गया। मॉर्निंग मिडास नाम का यह जहाज 3,000 नए वाहनों को लेकर मेक्सिको जा रहा था।
जहाज में लगभग 800 इलेक्ट्रिक वाहन भी थे। आग लगने के बाद चालक दल के सदस्यों को एक अन्य जहाज ने बचा लिया। आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाया नहीं जा सका था।
लंदन स्थित जोडियाक मैरीटाइम नाम की शिपिंग कंपनी के अनुसार, जहाज अलास्का में अलेउतियन द्वीप श्रृंखला (के पास अंतरराष्ट्रीय जल में डूबा है। एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, खराब मौसम के कारण आग और बढ़ गई जिसके बाद जहाज एक तरफ पानी में झुक गया और फिर वह डूब गया।
मॉर्निंग मिडास नाम का यह जहाज जमीन से 415 मील दूर, 16,404 फीट की गहराई में डूबा है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
