24 घण्टे ऑनलाइन

लग्जरी कार सवार रईसजादे ने SDM की कार सहित 5 गाड़ियों को मारी टक्कर, कई घायल

महोबा। जिले में लग्जरी कार (Car) सवार रईसजादे ने एसडीएम की कार सहित पांच वाहनों को टक्कर मार दी। जिसके चलते दो महिला लेखपाल सहित आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, टक्कर मारने के बाद भाग रहे रईसजादे को…

24GhanteOnline
January 16, 2025
2 min read

महोबा। जिले में लग्जरी कार (Car) सवार रईसजादे ने एसडीएम की कार सहित पांच वाहनों को टक्कर मार दी। जिसके चलते दो महिला लेखपाल सहित आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, टक्कर मारने के बाद भाग रहे रईसजादे को पुलिस ने दबोच लिया है। वहीं, घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

दरअसल, महोबा शहर के हवेली दरवाजे में बुधवार की देर शाम लग्जरी कार सवार रईसजादे ने बेकाबू कार (Unctrolled Car) को सड़क पर दौड़ाकर हड़कंप मचा दिया। शराब के नशे में धुत रईसजादे ने ड्यूटी से घर लौट रही स्कूटी सवार दो महिला लेखपालों रजनी गौतम और शोभा सहित 6 लोगों को भीषण टक्कर मारकर घायल कर दिया।

यही नहीं नगर पालिका के पास खड़ी एसडीएम के वाहन में भी उसने टक्कर मार दी। हवेली दरवाजा से लेकर तहसील तिराहा तक शराब के नशे में कार सवार ने कई राहगीरों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। रईसजादा हादसे को अंजाम देकर भागने का प्रयास करने लगा, मगर करीब 500 मीटर तक भागने के बाद पुलिस ने दबोचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

15 महीने से चल रही जंग होगी बंद… हमास-इजरायल में सीजफायर पर सहमति


फिलहाल, महोबा पुलिस ने शहर के नरसिंह कुटी में रहने वाले आरोपी कार चालक जावेद पुत्र कादिर को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार बताते हैं कि भटीपुरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने हवेली दरवाजा इलाके में कई लोगों को टक्कर मारी, जिसमें दो महिला लेखपाल घायल हो गई।

कार सवार मेरे खुद के वाहन में भी टक्कर मार कर भागने का प्रयास करने लगा, इसी बीच उसने तीन अन्य वाहनों को भी टक्कर मार दी। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है, उसका मेडिकल कराया जा रहा है। वहीं, घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई हो रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें