दिनदहाड़े प्रिंसिपल की बम मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल
देवघर। झारखंड में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए है। ऐसा ही एक मामला देवघर जिले से सामने आया है, जहां कुछ बदमाशों ने बम (Bomb) मार कर एक प्रिंसिपल की हत्या कर दी। वहीं, आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो…
देवघर। झारखंड में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए है। ऐसा ही एक मामला देवघर जिले से सामने आया है, जहां कुछ बदमाशों ने बम (Bomb) मार कर एक प्रिंसिपल की हत्या कर दी। वहीं, आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।
देवघर के मधुपुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले पिपरासोल गांव के पास कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक प्रिंसिपल की बम (Bomb) मारकर हत्या कर दी। महुआ डाबर माध्यमिक स्कूल के प्रिंसिपल संजय कुमार दास स्कूल से अपनी बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे बदमाशों ने उनपर बम से हमला कर दिया है, जिससे उनकी मौके पर दर्दनाक तरीके से मौत हो गई। बम के धमाके की आवाज से इलाके में इलाके में हड़कंप मच गया।
आनन-फानन में मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि एक व्यक्ति खून से लथपथ पड़ा हुआ था। प्रिंसिपल को तुरंत नजदीकी अस्पताल में पहुंचा गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि वह आरोपियों की तलाश में जुट गई है। जानकारी देते हुए उप-मंडल पुलिस अधिकारी (मधुरपुर) सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया है।
अमानतुल्लाह खान को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक
आगे मामले की जानकारी देते हुए SDPO ने बताया कि हमले का कारण और आरोपियों की संख्या के बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रिंसिपल की हत्या के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
