24 घण्टे ऑनलाइन

ब्लास्ट में एक व्यक्ति के हाथ-पैर उड़े, बम प्लांट करते समय हुआ हादसा

नई दिल्ली। पंजाब में अमृतसर शहर के मजीठा रोड बाईपास पर मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे एक जबरदस्त धमाका (Bomb Blast) हुआ है। इस धमाके में एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया। पुलिस ने बम धमाके में बड़ी आतंकी साजिश होने की…

24GhanteOnline
May 27, 2025
2 min read

नई दिल्ली। पंजाब में अमृतसर शहर के मजीठा रोड बाईपास पर मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे एक जबरदस्त धमाका (Bomb Blast) हुआ है। इस धमाके में एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया। पुलिस ने बम धमाके में बड़ी आतंकी साजिश होने की संभावना जताई है।

धमाके में जख्मी हुए व्यक्ति के हाथ-पांव उखड़ गए और वह सड़क के एक किनारे जा गिरा। धमाके (Bomb Blast) की आवाज इतनी ज्यादा थी कि आसपास इलाके के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। साथ ही जख्मी व्यक्ति को हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस धमाके में जख्मी हुआ व्यक्ति इलाके में बम प्लांट कर रहा था, इसी दौरान उसी से अचानक बम धमाका (Bomb Blast) हो गया। जख्मी हुआ व्यक्ति किसी आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ है। फिलहाल पुलिस अधिकारी खुलकर इस पर कुछ नहीं बोल रहे हैं, मगर इस पूरी वारदात के पीछे बड़ी आतंकी साजिश बताई जा रही है।  पुलिस इसकी जांच कर रही है।

कन्नौज के दिव्यांग पुजारी ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, मंदिर न बनने देने की शिकायत की


मजीठा रोड बाईपास के आसपास के लोगों का कहना है कि सुबह लोग अपने-अपने काम पर जा रहे थे कि अचानक डीसेंट एवेन्यू  के बाहर जबरदस्त धमाके (Bomb Blast) की आवाज सुनाई दी। धमाका होते ही लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हुआ पड़ा था और उसके हाथ उखड़ गए थे। वह दर्द से चिल्ला रहा था। लोगों ने तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को सूचित किया।

थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी व्यक्ति को हॉस्पिटल लेकर गई। फिलहाल जख्मी व्यक्ति की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। पुलिस की ओर से धमाके के पीछे किसी भी आतंकी साजिश  या अन्य किसी भी बड़ी वारदात होने की बात से इनकार किया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।