24 घण्टे ऑनलाइन

एनकाउंटर से हुई नए साल की शुरुआत, पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में मुठभेड़ (Encounter) के साथ पुलिस ने नए साल की शुरुआत की। थाना फेस-2 में पुलिस की वाहन चेकिंग के दौरान देर रात एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन बदमाश रुका…

24GhanteOnline
January 1, 2025
2 min read

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में मुठभेड़ (Encounter) के साथ पुलिस ने नए साल की शुरुआत की। थाना फेस-2 में पुलिस की वाहन चेकिंग के दौरान देर रात एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन बदमाश रुका नहीं। पुलिस ने बदमाश का पीछा किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिसके बाद एक गोली बदमाश के पैरों में जा लगी। इससे वो घायल हो गया।

बदमाश की पहचान विकास उर्फ टोइ के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि टोइ अपने साथियों के साथ मिलकर मोबाइल टावर से कीमती उपकरणों की चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देता था। इस बदमाश का एक साथी पहले ही जेल जा चुका है।

वहीं, दो दिन पहले ग्रेटर नोएडा के कासना थाना पुलिस की चोरी के मुकदमे में वांछित चल रहे एक आरोपी की भी सोमवार देर रात मुठभेड़ हो गई थी। पुलिस ने सिरसा गोल चक्कर के पास चेकिंग के दौरान आरोपी को रोकने का प्रयास किया था, मगर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सिरसा गोल चक्कर के पास हुई मुठभेड़ (Encounter) 


ग्रेटर नोएडा के कासना थाना पुलिस टीम सोमवार देर रात सिरसा गोल चक्कर पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति साईट-5 चौकी की तरफ से मोटरसाइकिल से आती दिखाई दी। जिसे पुलिस टीम ने रूकने का इशारा किया, मगर बाइक सवार ने पुलिस टीम को देखकर अपनी मोटरसाइकिल को पीछे मोडकर भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस ने आरोपी का पीछा करते हुए घेराबंदी की। इस दौरान ग्राम खानपुर के पास मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की बाइक फिसलकर गिर गई। जिसके बाद आरोपी ने अपने को घिरता देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी।

नए साल पर पांच हत्याओं से दहला लखनऊ, बेटे ने मां समेत 5 को उतारा मौत के घाट


इसके बाद पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में आरोपी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान सुमित उर्फ दीपक के रूप में हुई। आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल, तमंचा और 1 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें