सूरत के टेक्सटाइल मार्केट में लगी भीषण आग, 15 से अधिक गाड़ियां बुझाने में जुटीं
गुजरात के सूरत में एक बार फिर आग लगने की भीषण घटना सामने आई है। बुधवार की सुबह सूरत के राज टेक्सटाइल मार्केट (Textile Market) में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। घटना की सूचना…
गुजरात के सूरत में एक बार फिर आग लगने की भीषण घटना सामने आई है। बुधवार की सुबह सूरत के राज टेक्सटाइल मार्केट (Textile Market) में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही 15 से अधिक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गईं। आग क्यों और कैसे लगी, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।
कपड़ा बाजार (Textile Market) में लगी इस आग से दूर-दूर तक धुएं के गुबार दिखाई दिए। कपड़े का बाजार होने की वजह से आग तेजी से फैली और लाखों का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, इस आग में कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन आग की चपेट में आने से कई दुकानें जलकर राख हो गईं। फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर मौजूद हैं।
सूरत के चीफ फायर अफसर बसंत परिक ने बताया, ‘करीब 20 से 22 फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। आग पूरी तरह से नियंत्रण में है और कूलिंग का काम भी जारी है। गोदाम के अंदर प्रवेश करना संभव नहीं है, क्योंकि उसमें बहुत सारा सामान भरा हुआ है।’
उन्होंने बताया कि मौके पर बिल्डिंग के अंदर कूलिंग का काम चल रहा है और इसमें कुछ समय लगेगा। करीब 100 से 125 फायर अधिकारी और कर्मचारी इस ऑपरेशन में लगे हुए हैं।
बसंत पारीक ने कहा, ‘करीब 7 बजकर 14 मिनट पर आग लगने की खबर मिली थी। इसके बाद दमकल की गाड़ियां यहां पर भेजी गईं। यहां पर आग बड़ी थी। इसलिए बड़ी संख्या में दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।अब पूरी तरह से आग काबू में हैं।’
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
