24 घण्टे ऑनलाइन

धू-धू कर जलने लगी सात मंजिला बिल्डिंग, गर्भवती महिला समेत 17 की मौत; रेस्क्यू जारी

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में मंगलवार (9 दिसंबर) को एक 7 मंजिला इमारत में भीषण आग (Massive Fire) लग गई। इस घटना में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें से कुछ की मौत दम घुटने से हुई।…

24GhanteOnline
December 9, 2025
2 min read

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में मंगलवार (9 दिसंबर) को एक 7 मंजिला इमारत में भीषण आग (Massive Fire) लग गई। इस घटना में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें से कुछ की मौत दम घुटने से हुई। बताया जा रहा है कि मरने वालों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है।आग लगने से चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि इमारत के अंदर अभी भी कुछ लोग अंदर फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने का काम जारी है।

जानकारी के मुताबिक जिस इमारत में आग लगी वो टेरा ड्रोन इंडोनेशिया का ऑफिस है। रिहायशी और कारोबारी इलाके में स्थित इस इमारत से उठता घना काला धुआं आसमान में फैल गया, जिससे आसपास के लोगों और दफ्तर कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

दोपहर के वक्त लगी इस आग (Massive Fire)  ने देखते-ही-देखते पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की बड़ी संख्या में टीमें मौके पर भेजी गईं। हालांकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था। पुलिस के अनुसार हादसे में कम से कम 17 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अन्य कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

कई लोग इमारत के अंदर फंसे


पुलिस के मुताबिक आग की शुरुआत पहली मंजिल से हुई। लेकिन धीरे-धीरे ये आग पूरी इमारत में फैल गई। शुरुआत में कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। आग इतनी तेज थी आस-पास के ऑफिस में मौजूद लोगों में भी दहशत फैल गई। इमारत के अंदर अब भी कई लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें रेस्क्यू किया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक पहली मंजिल पर रखी बैटरियों में आग लग गई थी, जिसकी वजह से आग फैलती चली गई और जल्द ही सातवीं मंजिल तक फैल गई। फिलहाल पूरी इमारत की तलाशी जारी है। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम पूरी इमारत की जांच कर रही है। आग इतनी तेज ही कि इस पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…