24 घण्टे ऑनलाइन

इंदिरापुरम: 5 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

गाजियाबाद जिले में इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के शक्ति खंड-2 स्थित प्लॉट नंबर 188 पर बनी पांच मंजिला इमारत में बुधवार रात भीषण आग (Nassive Fire) लग गई। हादसे के दौरान इमारत में रहने वाले 19 परिवारों को आसपास के लोगों ने…

24GhanteOnline
October 22, 2025
1 min read

गाजियाबाद जिले में इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के शक्ति खंड-2 स्थित प्लॉट नंबर 188 पर बनी पांच मंजिला इमारत में बुधवार रात भीषण आग (Nassive Fire) लग गई। हादसे के दौरान इमारत में रहने वाले 19 परिवारों को आसपास के लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के मुताबिक, दिवाली के अवसर पर सोसाइटी परिसर में पटाखे जलाते समय अचानक आग (Fire) लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी पांच मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। फ्लैटों में रखा घरेलू सामान, फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर पूरी तरह खाक हो गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना पर थाना इंदिरापुरम पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। टीमों ने बमुश्किल आग पर नियंत्रण पाया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी की जनहानि नहीं हुई।

बताया जा रहा है कि फ्लैट में रहने वाले राकेश का पूरा सामान आग में जलकर खाक हो गया। फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड आग लगने के सही कारणों की जांच कर रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।