24 घण्टे ऑनलाइन

ढाका इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी भीषण आग, सभी फ्लाइटों की उड़ान की कैंसिल

ढाका: बांग्लादेश के ढाका स्थित हजरत शाहजलाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ( Hazrat Shahjalal International Airport) के कार्गो टर्मिनल में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई, जिसके बाद अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर सभी उड़ानों का…

24GhanteOnline
October 18, 2025
2 min read
ढाका इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी भीषण आग, सभी फ्लाइटों की उड़ान की कैंसिल

ढाका: बांग्लादेश के ढाका स्थित हजरत शाहजलाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ( Hazrat Shahjalal International Airport) के कार्गो टर्मिनल में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई, जिसके बाद अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर सभी उड़ानों का संचालन स्थगित कर दिया। यह घटना दोपहर करीब 2:30 बजे हुई। हवाई अड्डे के कार्गो विलेज, जहां आयातित सामान रखा जाता है, में आग लगी है।

कई बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हवाई अड्डे ( Hazrat Shahjalal International Airport) के कार्यकारी निदेशक, मोहम्मद मसूदुल हसन मसूद ने दोपहर 3:45 बजे स्थिति की पुष्टि की और आश्वासन दिया कि आपातकालीन उपाय किए जा रहे हैं।

इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के अनुसार, बांग्लादेश नागरिक उड्डयन प्राधिकरण, अग्निशमन सेवा और बांग्लादेश वायु सेना की दो अग्निशमन इकाइयों के संयुक्त प्रयासों से आग पर काबू पाया जा रहा है। मीडिया आउटलेट प्रोथोमालो की रिपोर्ट के अनुसार, नौसेना भी आग पर काबू पाने में मदद के लिए अभियान में शामिल हो गई है।

Air force, Navy join efforts to douse massive Dhaka airport fire | The  Business Standard

फिलहाल, सभी लैंडिंग और टेकऑफ रोक दिए गए हैं और अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं। आग लगने के कारण और नुकसान की सीमा की पुष्टि अभी बाकी है।

कार्गो विलेज, शाहजलाल हवाई अड्डे ( Hazrat Shahjalal International Airport) के डाकघर और हैंगर के बीच स्थित है। आग आयात कार्गो कॉम्प्लेक्स की इमारत में लगी। यह हवाई अड्डे के गेट नंबर 8 के बगल में स्थित है। इस गेट को हैंगर गेट कहा जाता है।

एयरपोर्ट के कार्गो विलेज में लगी आग

कार्गो विलेज में 12 गेट हैं। आयात कार्गो कॉम्प्लेक्स में 3 गेट हैं। आग कॉम्प्लेक्स के उत्तर की ओर, गेट नंबर 3 के बगल में लगी। आग अब पूरी इमारत में फैल गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…