24 घण्टे ऑनलाइन

भिवंडी में धू-धूकर जली डाइंग कंपनी, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर

भिवंडी: महाराष्ट्र के भिवंडी के औद्योगिक क्षेत्र शरावली में शुक्रवार सुबह एक कंपनी (Dyeing Company) में भीषण आग लग गई। कंपनी में कपड़ों की डाइंग (रंगाई) का काम किया जाता था, जिसके चलते वहां बड़ी मात्रा में रासायनिक…

24GhanteOnline
November 7, 2025
2 min read

भिवंडी: महाराष्ट्र के भिवंडी के औद्योगिक क्षेत्र शरावली में शुक्रवार सुबह एक कंपनी (Dyeing Company) में भीषण आग लग गई। कंपनी में कपड़ों की डाइंग (रंगाई) का काम किया जाता था, जिसके चलते वहां बड़ी मात्रा में रासायनिक पदार्थ और ज्वलनशील सामग्री मौजूद थी, जिससे आग तेजी से फैल गई। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, मंगल मूर्ति Knit Dyeing कंपनी (Dyeing Company) में यह हादसा सुबह करीब 9 बजकर 15 मिनट पर हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही कोनगांव पुलिस स्टेशन से एक टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं।

फायर ब्रिगेड के नितिन लाड के अनुसार, आग भीषण लगी है और अभी तक इसके कारणों का पता नहीं चल सका है। माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट या किसी रासायनिक प्रतिक्रिया के चलते भड़की होगी। चूंकि कंपनी में कपड़ों की रंगाई और धुलाई का काम होता था, इसलिए वहां रखे केमिकल्स, डाई ने आग को और फैलने में मदद की।

अधिकारियों के मुताबिक, राहत की बात यह है कि अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है। कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया। हालांकि आग ने पूरे कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। कंपनी परिसर से उठता हुआ धुआं दूर-दूर तक देखा जा सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…