मैं तुमसे नफरत कर सकता था लेकिन..., पत्नी से प्रताड़ित शख्स ने होटल रूम में लगा ली फांसी
मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई के विले पार्ले स्थित सहार होटल में एक 41 साल के शख्स ने फांसी पर झूलकर जान (Suicide) दे दी। शख्स ने सुसाइड नोट में अपनी पत्नी और उसकी मौसी द्वारा प्रताड़ना को इसका जिम्मेदार ठहराया। निशांत…
मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई के विले पार्ले स्थित सहार होटल में एक 41 साल के शख्स ने फांसी पर झूलकर जान (Suicide) दे दी। शख्स ने सुसाइड नोट में अपनी पत्नी और उसकी मौसी द्वारा प्रताड़ना को इसका जिम्मेदार ठहराया। निशांत त्रिपाठी नाम के मृतक ने फांसी लगाने से पहले अपनी ही कंपनी की वेबसाइट पर अपना सुसाइड नोट अपलोड किया था।
इसमें उसने लिखा- 'ये अपूर्वा के लिए- हाय बेब।। जबतक तुम ये पढ़ोगी, मैं जा चुका होउंगा। जो कुछ भी हुआ उसके लिए अपने आखिरी वक्त में मैं तुमसे नफरत कर सकता था लेकिन इस पल के लिए मैंने प्यार को चुना। मैं तुम्हें तब भी प्यार करता था, मैं तुम्हें अब भी प्यार करता हूं। और जैसा कि मैंने वादा किया था- ये प्यार कभी कम नहीं होगा। मेरी मां जानती है कि मैंने जितने भी संघर्षों का सामना किया है उनमें तुम और प्रार्थना मौसी भी हैं जो मेरी मौत का कारण हैं। इसलिए तुमसे भीख मांगता हूं, मेरी मां के पास मत जाना। वह टूट चुकी है , उसे अकेले में शोक मनाने देना।'
उसने अपनी मां अपने भाई और अपनी बहन सभी के नाम आखरी संदेश छोड़ने के बाद अपनी पत्नी अपूर्वा के नाम ये आखिरी पत्र लिखा है।पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक निशांत ने आत्महत्या (Suicide) से 3 दिन पहले ही होटल में कमरा बुक कर लिया था और आत्महत्या वाले दिन बाहर डू नॉट डिस्टर्ब का साइन भी लगा दिया था।
पत्नी और उसकी मौसी के खिलाफ मामल दर्ज
घटना के बाद निशांत त्रिपाठी की मां ने मुंबई के एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। आत्महत्या के बाद पहले तो पुलिस ने ADR दाखिल किया और बाद में मां की शिकायत के आधार पर BNS की धारा 108 के तहत निशांत की पत्नी अपूर्वा पारीक और उसकी मौसी प्रार्थना मिश्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
पीड़ित निशांत की मां कानपुर की रहने वाली हैं। निशांत एनीमेशन इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ था। वैसे तो वह पालघर जिले के विरार का रहने वाला था लेकिन कथित तौर पर पत्नी से प्रताड़ित होकर आत्महत्या से कुछ दिनों पहले मुंबई के एक होटल में शिफ्ट हो गया था।
बीते 28 फरवरी को निशांत ने अपने कमरे के दरवाजे पर 'डू नॉट डिस्टर्ब' का बोर्ड लगा दिया और बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। होटल स्टाफ को जब उसने काफी समय तक कोई जवाब नहीं दिया तो होटल के कर्मचारियों ने मास्टर चाबी का इस्तेमाल करके उसके कमरे में एंटर किया और उसे रस्सी से हुक से लटका हुआ पाय। सूचना मिलने पर एयरपोर्ट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुसाइड नोट के आखिर में लिखी थी कविता
पुलिस को जांच के दौरान एक सुसाइड नोट मिला जो निशांत ने अपनी कंपनी के वेबसाइट पर अपलोड किया था और उसे पर पासवर्ड भी लगा रखा था। निशांत ने अपने सुसाइड नोट के आखिर में एक कविता लिखी और अपनी पत्नी के प्रति प्यार जताते हुए उसे और उसकी आंटी को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। निशांत की मां की शिकायत के आधार पर फिलहाल मुंबई की एयरपोर्ट पुलिस द्वारा मामला दर्ज करते हुए जांच की जा रही है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
