इस देश के जंगल में लगी भीषण आग, घर छोड़कर भागे लोग
इजरायल (Israel) की राजधानी यरुशलम के बाहरी इलाकों में भीषण आग (Fire) लग गई है, जिससे इजरायल में राष्ट्रीय आपातकाल की स्थिति पैदा हो गई है। आग की वजह से हजारों नागरिकों को अपना घर खाली करना पड़ा है और देश की राजधानी पर…
इजरायल (Israel) की राजधानी यरुशलम के बाहरी इलाकों में भीषण आग (Fire) लग गई है, जिससे इजरायल में राष्ट्रीय आपातकाल की स्थिति पैदा हो गई है। आग की वजह से हजारों नागरिकों को अपना घर खाली करना पड़ा है और देश की राजधानी पर धुएं का घना गुबार छा गया है। अधिकारियों ने इस आग (Fire) को देश के इतिहास की सबसे बड़ी आग में से एक बताया है, जो बुधवार को लगी थी। यह आग तेज हवाओं की वजह से तेजी से फैल रही है।
नेतन्याहू की चेतावनी
यरुशलम के बाहरी इलाकों में आग लगने की घटना को नेशनल इमरजेंसी बताते हुए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने चेतावनी दी है कि तेज़ी से बढ़ रही लपटें यरुशलम तक भी पहुंच सकती हैं। उन्होंने और ज्यादा दमकल गाड़ियों और अग्निरोधक उपकरणों की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए कहा, 'फ़िलहाल प्राथमिकता यरुशलम की रक्षा करना है।'
आग बुझाने के लिए दमकलकर्मियों की मदद ली जा रही है और निकासी प्रयासों में सहायता के लिए सेना को तैनात किया गया। इजरायल की आपातकालीन चिकित्सा सेवा, मैगन डेविड एडोम (MDA) ने कहा कि उसने अब तक 23 लोगों का इलाज किया है, जिनमें से 13 को जलने और धुएं की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एजेंसी ने चेतावनी दी कि सैकड़ों नागरिक जंगल की आग से रिस्क में हैं।
हाईवे बंद, शहर पर धुएं का गुबार
आग के कारण अधिकारियों को तेल अवीव को यरुशलम से जोड़ने वाले मेन हाईवे रूट 1 को बंद करना पड़ा है। लोगों ने अपने वाहन छोड़ दिए और पैदल ही भाग गए, आग की लपटें सड़क पर आ गईं।
वीडियो फुटेज में आग को आवासीय इलाकों और एक कैथोलिक मठ की ओर बढ़ते हुए दिखाया गया, जबकि यरुशलम के क्षितिज पर काले धुएं ने अपना आवरण बना लिया।
पुलिस ने हाईवे कॉरिडोर के साथ-साथ पूरे समुदायों को खाली करा लिया, जिसमें एक हफ्ते पहले लगी आग से तबाह हुए इलाके भी शामिल हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इटमार बेन ग्वीर ने सुझाव दिया कि आगजनी आपदा का एक कारण हो सकती है। पुलिस ने पूर्वी यरुशलम के एक निवासी को शहर के दक्षिणी इलाके में एक खेत में आग लगाने की कोशिश करते पाए जाने पर गिरफ्तार किया है।
इज़रायल की सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मदद की अपील की है और इटली, क्रोएशिया और उत्तरी मैसेडोनिया से अग्निशमन विमान स्थानीय कर्मचारियों की सहायता के लिए पहुंच रहे हैं। हेलीकॉप्टर आग पर पानी डाल रहे हैं, जबकि इमरजेंसी यनिट्स तेजी से बदलती आग की लपटों से निपटने के लिए संघर्ष कर रही हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
