24 घण्टे ऑनलाइन

पूर्णिया कॉलेज के पास हॉस्टल में लगी भीषण आग, एक के बाद एक कई गैस सिलेंडर फटे

पटना। बिहार के पूर्णिया कॉलेज (Purniya College) के समीप एक निजी हॉस्टल में गैस सिलेंडर लीक होने से भीषण आग (Fire) लग गई। इस दौरान एक के बाद एक कई सिलेंडर ब्लास्ट हुए। आग आसपास के कुछ घरों तक भी पहुंच गई। छात्रों ने…

24GhanteOnline
February 11, 2025
2 min read

पटना। बिहार के पूर्णिया कॉलेज (Purniya College) के समीप एक निजी हॉस्टल में गैस सिलेंडर लीक होने से भीषण आग (Fire) लग गई। इस दौरान एक के बाद एक कई सिलेंडर ब्लास्ट हुए। आग आसपास के कुछ घरों तक भी पहुंच गई। छात्रों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी। लगभग एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, तबतक हॉस्टल में रखा सामान जलकर राख हो चुका था। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग (Fire) पर काबू पाया।

इस हादसे में छात्रों के सर्टिफिकेट से लेकर सभी जरूरी कागजात जलकर राख हो गए। हादसे के बाद छात्रों का रो-रो कर बुरा हाल है। सुबह मंडल लॉज में रह रहे करीब 60-70 छात्र खाना बना रहे थे। खाना बनाने के क्रम में गैस सिलेंडर लीक हो गया और उसमें आग लग गई। फिर रूम में रखे कपड़ों में आग लग गई। इसके बाद आग (Fire) ने विकराल रूप धारण कर लिया।

एक सप्ताह से बह रही पछुवा हवा ने आग में घी का काम किया और देखते ही देखते 15-20 घरों को अपने चपेट में ले लिया। छात्रावास में छात्र खाना बनाने के लिए छोटे-छोटे गैस सिलेंडर का उपयोग करते हैं। इन्हीं सिलेंडर में विस्फोट हुआ। वहीं छात्रों ने फायर बिग्रेड विभाग के प्रति आक्रोश जताया। आग लगने के एक घंटे बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। तबतक छात्र खुद ही आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे। इस हादसे में छात्रों के डाक्यूमेंट जलकर राख हो गए।

ड्राइविंग सीख रहे युवक की कुएं में गिरी कार, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत


इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, आग से लाखों के नुकसान की बात कही जा रही है। आग से मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा। छात्रों ने बताया कि बम की तरह सिलेंडर फट रहे थे। इनकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। स्थानीय लोगों की माने तो हॉस्टल में आग बुझाने के साधन नहीं थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…