24 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
मुंबई: दहिसर इलाके में एक इमारत में आग (Fire) लगने के बाद हड़कंप मच गया। नगर निगम के अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, करीब 3 बजकर 5 मिनट पर आग लगने की घटना हुई है। हालांकि घटनास्थल पर कई…
मुंबई: दहिसर इलाके में एक इमारत में आग (Fire) लगने के बाद हड़कंप मच गया। नगर निगम के अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, करीब 3 बजकर 5 मिनट पर आग लगने की घटना हुई है। हालांकि घटनास्थल पर कई अधिकारी मौजूद हैं। वहीं आग कैसे लगी इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल, कड़ी मशक्त के बाद पर काबू पाया गया। इस घटना में अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के बाद इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश जारी है।
जानकारी के मुताबिक, दहिसर में एक रिहायशी इमारत में आग (Fire) लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। 24 मंजिला में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और स्थिति पर नियंत्रण पाने की कोशिश शुरू की। आग लगने के कारणों का भी पता लगाए जाने की कोशिश की जा रही है।
दहिसर इलाके में एक 24 मंजिला रिहायशी बिल्डिंग में आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने की जानकारी मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और सात फायर इंजन समेत कई दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटनास्थल पर राहत-बचाव अभियान तेज कर दिया गया है।
दमकल विभाग की 7 फायर इंजन, 3 जम्बो टैंकर, 2 ऑटो वाटर टैंकर, 1 ब्रेथिंग अपरेट्स वैन, 1 हाई प्रेशर पंप, 1 ALP, 1 टर्नटेबल लैडर, 1 HRFFV और 1 WQRV सहित कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग (Fire) बुझाने का काम शुरू किया।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
