24 घण्टे ऑनलाइन

रामनवमी पर अयोध्या में उमड़ा भक्तों का सैलाब, रामलला को लगेगा 3 लाख लड्डुओं का भोग

आज 6 अप्रैल को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को देशभर में रामनवमी (Ram Navami) का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मां दुर्गा के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा भी की जाती है। साथ ही राम भक्तों के…

24GhanteOnline
April 6, 2025
3 min read

आज 6 अप्रैल को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को देशभर में रामनवमी (Ram Navami) का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मां दुर्गा के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा भी की जाती है। साथ ही राम भक्तों के लिए भी यह एक विशेष दिन है, क्योंकि रामनवमी को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। वहीं, रामनगरी अयोध्या में सुबह से रामलला के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।

सुबह 6:00 बजे से राम मंदिर का द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया, दिन बढ़ने के साथ लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। आज देर शाम तक राम जन्मोत्सव के रस में अयोध्या डूबी रहेगी। रामनवमी (Ram Navami) को लेकर रविवार को सुबह 9:30 बजे से राम मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो जाएगा। फिर 10:30 तक अभिषेक चलेगा। अभिषेक के बाद भगवान का श्रृंगार किया जाएगा और उन्हें नए वस्त्र पहनाए जाएंगे। इसके बाद 11:30 बजे भगवान की महा आरती की जाएगी। इस दौरान 4 मिनट तक भगवान सूर्य रामलला का सूर्य तिलक करेंगे। इसके साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पावन सलिला सरयू में स्नान कर रहे हैं।

डेढ़ लाख से ज्यादा दीपक जलाए जाएंगे


यही नहीं देर शाम अयोध्या में सरयू के घाटों पर दीपोत्सव भी मनाया जाएगा। राम जन्मोत्सव के उपलक्ष में डेढ़ लाख से ज्यादा दीपक जलाए जाएंगे। राम मंदिर के पंडित आचार्य विक्रम ने बताया कि श्रृंगार आरती के बाद भव्य और दिव्य याज्ञिक कर्म चल रहे हैं, जिसमें एक लाख आहूतियां पड़ रही हैं। वाल्मिकी रामायण और रामचरितमानस का पाठ संपन्न होगा। इसके बाद ही अभिषेक शुरू किया जाएगा।

सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए


उन्होंने आगे बताया फिर सरयू जल से स्नान करने के बाद भगवान नए वस्त्र धारण करेंगे। भगवान को दुध, दही और घी, 3 लाख लड्डू, पूरी, कचोड़ी के साथ 56 प्रकार के पकवान का भोग लगाया जाएगा। रामनवमी (Ram Navami) को लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भारी वाहनों के रूट को डायवर्ट कर दिया गया है। इसके अलावा अयोध्या को जोन और सेक्टर में बांट दिया गया है।

इस बात की जानकारी अयोध्या रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने दी। उन्होंने ये भी बताया कि सरयू नदी क्षेत्र में जल पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को पूरी तरह से अलर्ट किया हुआ है। रामोत्सव को लेकर अयोध्या में धूम है, अयोध्या के मठ मंदिरों के साथ स्थानीय लोग भी धूमधाम से रामलाल का जन्मोत्सव मना रहे हैं। रामोत्सव को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।