24 घण्टे ऑनलाइन

बांके बिहारी मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, आज से होगी होली की शुरुआत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मौजूद विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Temple) के वीकेंड पर भक्तों का सैलाब देखने को मिल रहा है। साथ ही ठाकुर बांके बिहारी मंदिर से लेकर मंदिर के बाहर मुख्य मार्ग…

24GhanteOnline
February 2, 2025
2 min read

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मौजूद विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Temple) के वीकेंड पर भक्तों का सैलाब देखने को मिल रहा है। साथ ही ठाकुर बांके बिहारी मंदिर से लेकर मंदिर के बाहर मुख्य मार्ग चौराहा पर लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं। कई किलोमीटर लंबी लाइनों में लगकर भक्त ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन करने के लिए जा रहे हैं। अब 3 फरवरी यानी सोमवार से ब्रज की 40 दिन की होली की शुरुआत होगी।

वृंदावन की प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Temple) में 3 फरवरी, सोमवार के दिन अबीर और गुलाल उड़ाया जाएगा। ब्रज की 40 दिन की होली की शुरुआत हो जाएगी। इस होली को खेलने के लिए लाखों की संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं और ब्रज में होली खेलते हैं। वहीं शनिवार और रविवार से ही ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में भक्तों का सैलाब देखने को मिल रहा है और तीर्थ नगरी में भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं।

बसंत पंचमी पर इस शुभ मुहूर्त में करें सरस्वती पूजा


वहीं इस बारे में जानकारी देते हुए मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (डीआईजी) शैलेश कुमार ने बताया कि बसंत पंचमी का पर्व ब्रज में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। साथ ही इस दिन होली का आयोजन होता है। होली के इस महापर्व को ध्यान में रखते हुए पूरे जिले में पुलिस की व्यवस्था कर ली गई है और हर मंदिर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

किसी भी तरह की श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। इसको भी ध्यान में रखा गया है। ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के आसपास बैरिकेडिंग कर भक्तों को दर्शन कराए जा रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें