24 घण्टे ऑनलाइन

लखनऊ में धर्म जानने के लिए युवक की उतरवाई पैंट, पीड़ित से की मारपीट

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में एक हिन्दू युवक से मामूली विवाद में धर्म (Religion) पूछकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ मुस्लिम युवकों ने धर्म जानने के लिए पीड़ित की पैंट उतरवाई और उसके बाद पिटाई की। वहीं,…

24GhanteOnline
April 29, 2025
2 min read

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में एक हिन्दू युवक से मामूली विवाद में धर्म (Religion) पूछकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ मुस्लिम युवकों ने धर्म जानने के लिए पीड़ित की पैंट उतरवाई और उसके बाद पिटाई की। वहीं, पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला गुडंबा इलाके के वृंदावन विहार यूनिटी चौराहे का है। जहां पर रविवार को दुबग्गा की फूलबाग कॉलोनी निवासी शशांक मौर्या से धर्म (Religion) पूछकर मारपीट की गयी। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर के अनुसार, रविवार दोपहर निजी काम से जाने के लिए निकला था। तभी रास्ते में उसकी चप्पल टूट गई। इसपर शशांक ने यूनिटी सिटी चौराहा निवासी अपने दोस्त आदिल से चप्पल बदल कर पहन ली।

पीड़ित का आरोप है कि वह जब अपने दोस्त आदिल की चप्पल पहनकर अभिनव स्कूल की तरफ जाने लगा तो कुछ दूर चलने के बाद रास्ते में बाइक मकैनिक चांद समेत अन्य लोगों ने रोक लिया। उसने कहा कि चप्पल उसकी है। वे पीड़ित से विवाद करने लगे। जब शशांक ने कहा कि चप्पल उसके मित्र आदिल की है। वह लोग नहीं माने। आरोपी उसे दुकान के अंदर घसीट कर ले गए। कहा कि देखो मुस्लिम है कि नहीं।

आरोपियों ने पीड़ित की जबरन पैंट उतरवाकर देखा और कहा मुस्लिम नहीं है। इस पर चांद ने साथियों से कहा कि मारो हिंदू है। किसी तरह वहां से भागा और जान बचाई। इसके बाद अगले दिन यानि सोमवार को पीड़ित ने गुडंबा थाने में तहरीर दी। इस मामले में इंस्पेक्टर प्रभातेश श्रीवास्तव का कहना कि मारपीट हुई है। पैंट उतारने की बात गलत है। मामले की जांच की जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें