24 घण्टे ऑनलाइन

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भीषण आग की घटना हुई है। भोपाल के गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री (Chemical Factory) में आग लगने की घटना सामने आई है। ये इलाका भोपाल शहर के बिल्कुल बीच है। जिस फैक्ट्री…

24GhanteOnline
March 1, 2025
1 min read

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भीषण आग की घटना हुई है। भोपाल के गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री (Chemical Factory) में आग लगने की घटना सामने आई है। ये इलाका भोपाल शहर के बिल्कुल बीच है। जिस फैक्ट्री में आग लगी है, वो जेके रोड पर महिंद्रा शोरूम के पास स्थित है।

आग की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मौके पर 10 से 12 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने के लिए सक्रियता से काम कर रही हैं।

इलाके में घना धुएं का गुबार फैल गया है, जिसकी वजह से बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए हैं। स्थिति को संभालने के लिए अशोका गार्डन पुलिस भी पहुंच गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…