खौलते दूध के बर्तन में गिरी 17 महीने की मासूम, दर्दनाक मौत
आध्रप्रदेश के अनंतपुर में एक बच्ची गर्म दूध (Boiling Milk) के टब में गिर गई, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान अक्षिता के नाम से हुई है। उसकी उम्र डेढ़ साल बताई बताई जा रही है। इस दिल दहला देने वाली घटना…
आध्रप्रदेश के अनंतपुर में एक बच्ची गर्म दूध (Boiling Milk) के टब में गिर गई, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान अक्षिता के नाम से हुई है। उसकी उम्र डेढ़ साल बताई बताई जा रही है। इस दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो भी सामने आया है।
घटना बुक्करायसमुद्रम मंडल के कोरापाडु के पास अंबेडकर गुरुकुल स्कूल की है। स्कूल में बच्ची की मां कृष्णवेणी सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करती है। काम पर मां कृष्णवेणी के साथ उसकी 17 महीन की बेटी अक्षिता मां के साथ वहां आई थी। मां ने बच्ची को खेलने के लिए छोड़ दिया और अपने काम में व्यस्त हो गई। खेलते-खेलते बच्ची रसाई में चली गई।
रसोई में खौलता हुआ दूध (Boiling Milk) पंखे के नीचे ठंडा होने के लिए रखा हुआ था। जो छात्रों को दिया जाना था। बच्ची दूध के पास खेल रही थी। तभी वहां एक बिल्ली पहुंच गई। बिल्ली को देखने के चक्कर में बच्ची लड़खड़ाकर गरम दूध (Boiling Milk) के टब में गिर गई। दुध में गिरते ही बच्ची चीख उठी। उसने टब से निकले का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं निकल पाई।
बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर मां तुरंत रसोई में पहुंची। इसके बाद मां ने बच्ची को गर्म दूध (Boiling Milk) के टब से बाहर निकला और उसे लेकर तुरंत अनंतपुर सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची। यहां डॉक्टरों की सलाह के बाद बच्ची को बेहतर इलाज के लिए तुरंत कुरनूल सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया। हालांकि, इस घटना के दौरान बच्ची इतना बुरी तरह जल चुकी थी कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
