24 घण्टे ऑनलाइन

हरिद्वार में कांवड़ियों का सैलाब, 3.19 करोड़ पार पहुंचा आंकड़ा

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेले (Kanwar Mela) में शिवभक्तों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। शनिवार शाम तक 3 करोड़ 19 लाख से ज्यादा कांवड़ यात्री हरिद्वार पहुंच चुके हैं। मेले के अंतिम चरण में डाक कांवड़ियों की…

24GhanteOnline
August 10, 2026
2 min read
हरिद्वार में कांवड़ियों का सैलाब, 3.19 करोड़ पार पहुंचा आंकड़ा

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेले (Kanwar Mela) में शिवभक्तों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। शनिवार शाम तक 3 करोड़ 19 लाख से ज्यादा कांवड़ यात्री हरिद्वार पहुंच चुके हैं। मेले के अंतिम चरण में डाक कांवड़ियों की संख्या बढ़ने से अगले दो दिनों में यह आंकड़ा 4 करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान है।

डाक कांवड़ से बढ़ी चुनौती

कांवड़ मेले के अंतिम दौर में डाक कांवड़ के हजारों वाहन हरिद्वार की ओर पहुंच रहे हैं। बैरागी कैंप पार्किंग से लेकर हाईवे से सटी कॉलोनियों तक बड़ी संख्या में कांवड़ वाहनों की मौजूदगी नजर आ रही है।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के मुताबिक, भीड़ और यातायात व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारी कंट्रोल रूम के साथ-साथ ग्राउंड पर भी व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

25 हजार से ज्यादा वाहन पहुंचे

शनिवार को मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, शामली, बागपत और सहारनपुर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ हरियाणा से 25 हजार से ज्यादा वाहन बैरागी कैंप पहुंचे। वहीं दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग जिलों से भी करीब 10 हजार से अधिक वाहन हरिद्वार पहुंचे।

30 जुलाई से शुरू हुआ कांवड़ मेला अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। डाक कांवड़ वाहनों की रवानगी का सिलसिला 10 अगस्त की रात तक जारी रहने की संभावना है। ऐसे में अगले दो दिन पुलिस-प्रशासन के लिए भीड़ और ट्रैफिक मैनेजमेंट की सबसे बड़ी परीक्षा माने जा रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें