24 घण्टे ऑनलाइन

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, करीब एक दर्जन आईएएस अफसरों के हुए तबादले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में करीब एक दर्जन आईएएस अफसरों के तबादले (Transfer) किए गए हैं। आलोक कुमार प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन के प्रभार से अव मुक्त किये गये। लीना ज़ौहरी प्रमुख सचिव स्टॉम्प एवं…

24GhanteOnline
January 7, 2025
1 min read
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, करीब एक दर्जन आईएएस अफसरों के हुए तबादले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में करीब एक दर्जन आईएएस अफसरों के तबादले (Transfer) किए गए हैं। आलोक कुमार प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन के प्रभार से अव मुक्त किये गये। लीना ज़ौहरी प्रमुख सचिव स्टॉम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग उत्तर प्रदेश शासन के प्रभार से मुक्त की गईं। अमित गुप्ता, प्रमुख सचिव स्टॉम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग उत्तर प्रदेश शासन तथा महानिरीक्षक निबंधन उत्तर प्रदेश बनाए गए।

इसके साथ ही, मनीष चौहान प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग बनाये गए। मुथु कुमार स्वामी सचिव वित् विभाग उत्तर प्रदेश शासन बनाए गये। वहीं,के. विजयेंद्र पंडियन आयुक्त कानपुर मंडल के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। बालकृष्ण त्रिपाठी को आयुक्त विन्ध्याचल मंडल बनाया गया।

वहीं, डॉक्टर रूपेश कुमार महानिरीक्षक निबंधन के प्रभाव से अवमुक्त किए गए। विवेक आयुक्त आज़मगढ़ मंडल बनाए गए। अजीत कुमार आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बनाए गए और नरेंद्र प्रसाद पाण्डेय सचिव नियोजन विभाग बनाये गए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।