स्कूल में घुसा खूंखार तेंदुआ, कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने पकड़ा
रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा की गुलाब नगर कॉलोनी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जंगल से भटककर एक तेंदुआ (Leopard) रिहायशी इलाके में आ गया। तेंदुए की दहशत के कारण लोग घरों में कैद हो गए और इलाके में भय का माहौल बन गया।…
रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा की गुलाब नगर कॉलोनी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जंगल से भटककर एक तेंदुआ (Leopard) रिहायशी इलाके में आ गया। तेंदुए की दहशत के कारण लोग घरों में कैद हो गए और इलाके में भय का माहौल बन गया। स्थिति तब और गंभीर हो गई, जब तेंदुआ कॉलोनी के पास स्थित एक स्कूल में घुस गया।
तेंदुए (Leopard) को काबू में करने के लिए वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। इस दौरान तेंदुए ने फॉरेस्ट टीम पर हमला कर दिया, जिससे एक फॉरेस्ट गार्ड घायल हो गया। तेंदुए ने पीछे से हमला करते हुए अपने पंजों से गार्ड की पीठ पर वार किया, जिससे वह घायल हो गया। घायल गार्ड को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम और व्हाइट टाइगर सफारी की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों का कहना है कि तेंदुआ गोविंदगढ़ के जंगल से भटककर शहर में आ गया था। रेस्क्यू टीम ने पूरे इलाके को घेर लिया और तेंदुए को ट्रैंक्विलाइज़ करने की तैयारी की। कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को बेहोश कर पिंजरे में कैद कर लिया गया। इसके बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ने की तैयारी की गई।
अधिकारियों का कहना है कि वन्यजीव कभी-कभी भोजन और पानी की तलाश में रिहायशी इलाकों में प्रवेश कर जाते हैं। स्थानीय प्रशासन ने आसपास के लोगों को सावधानी बरतने और ऐसी स्थिति में तुरंत वन विभाग को सूचित करने की सलाह दी है।
सपा नेता हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, मुख्य आरोपी समेत दो आरोपी अरेस्ट
वन विभाग के रेंज ऑफिसर अंबुज नयन पांडेय ने कहा कि तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। उसे जल्द जंगल में छोड़ा जाएगा। हमारी टीम ने पूरी सतर्कता से काम किया और तेंदुए को ट्रैंक्विलाइज़ कर सुरक्षित पकड़ लिया है। यह तेंदुआ संभवतः जंगल से भटककर शहर में आ गया था।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
