24 घण्टे ऑनलाइन

गायों में फैली कोरोना जैसी बीमारी, इस शहर में लागू हुआ एनिमल लॉकडाउन

फ्रांस की गायों (Cows) में कोरोना वायरस जैसी एक बीमारी तेजी से फैल रही है, जिसके चलते फ्रांस के दक्षिण पश्चिम इलाके में एनिमल लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इस वायरल बीमारी के कारण फ्रांस की सरकार भी टेंशन में आ गई है।…

24GhanteOnline
December 16, 2025
2 min read

फ्रांस की गायों (Cows) में कोरोना वायरस जैसी एक बीमारी तेजी से फैल रही है, जिसके चलते फ्रांस के दक्षिण पश्चिम इलाके में एनिमल लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इस वायरल बीमारी के कारण फ्रांस की सरकार भी टेंशन में आ गई है। क्योंकि कई इलाकों में किसान सड़कों पर उतर आए हैं। फ्रांस की स्थानीय मीडिया के मुताबिक अब तक कोरोना वायरस जैसी तेजी से फैल रही लंलंपी स्किन डिजीज से 3 हजार गायों (Cows) की मौत हो चुकी है।

टेलीग्राफ ब्रिटेन के मुताबिक फ्रांस के किसान इस बीमारी से परेशान हो गए हैं। सोमवार को दक्षिण पश्चिम के कई इलाकों में किसानों ने सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि सरकार इसे सही नहीं कर पा रही है। वहीं राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने क्रिसमस को देखते हुए इन किसानों की मांग पर सुनवाई करने की घोषणा की है।

पहले जानिए क्या है लंपी स्किन डिजीज?


लंबी स्किन डिजीज Capripoxvirus से होती है। यह वायरस मच्छर या खून चूसने वाले अन्य कीड़ों के जरिए पशुओं में फैलती है। इस वायरस के बॉडी में प्रवेश करने के 528 दिन बाद लक्षण दिखते हैं। तुरंत इसका कोई ईलाज नहीं है। टीकाकरण के जरिए इसे रोका जा सकता है।

फ्रांस सरकार के मुताबिक अब तक 10 लाख गायों में टीका लगाया जा चुका है। सरकार ने इसे युद्ध गति से लागू करने का फैसला किया है। हालांकि, इस वायरल बीमारी के तेजी से फैलने की वजह से कई मौकों पर मामला अनकंट्रोल हो जाता है।

फ्रांस में इस पर कोहराम क्यों मचा है?


फ्रांस में यह बीमारी तेजी से गायों (Cows) में फैल रही है। जुलाई 2025 से अब तक 3 हजार लोगों की इससे मौत हो चुकी है। फ्रांस सरकार ने इसे रोकने के लिए एनिमल लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। इसके तहत-

1. कहीं पर अगर एक गाय में यह बीमारी पाई जाती है, तो वहां स्थित सभी गायों को एक साथ मार दिया जाएगा। सरकार ने इसे इच्छामृत्यु का नाम दिया है।

2. लंपी स्किन डिजीज को रोकने के लिए सरकार ने पशुधन की आवाजाही पर रोक लगा दी है, जिसके कारण किसान इसे बेच और खरीद नहीं सकते हैं।

3. सरकार ने टीकाकरण को लेकर एक फैसला लिया है। इसकी दूरी से किसान नाराज हैं। सरकार के मुताबिक 50 किमी (30 मील) के दायरे में आपात टीकाकरण की व्यवस्था है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…