24 घण्टे ऑनलाइन

ये ट्रेलर था... लखनऊ में कानून को खुली चुनौती! चलती कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग

लखनऊ। राजधानी के शहीद पथ पर एक बदमाश ने चलती कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग (Firing) कर सनसनी फैला दी। बताया जा रहा है कि यह फायरिंग आपसी रंजिश के चलते की गई। बदमाश ने कार सवार युवक पर निशाना साधते हुए गोलियां बरसाईं, लेकिन…

24GhanteOnline
October 29, 2025
2 min read

लखनऊ। राजधानी के शहीद पथ पर एक बदमाश ने चलती कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग (Firing) कर सनसनी फैला दी। बताया जा रहा है कि यह फायरिंग आपसी रंजिश के चलते की गई। बदमाश ने कार सवार युवक पर निशाना साधते हुए गोलियां बरसाईं, लेकिन गनीमत रही कि युवक बाल-बाल बच गया। गोलियां उसकी कार के दरवाजे और शीशे में लगीं।

वारदात के बाद बनाई रील


आरोपी की पहचान रितिक पोखाल उर्फ भोला के रूप में हुई है। उसने चलती कार पर दो राउंड फायर किया और फरार हो गया। पीड़ित का कहना है कि रितिक अपने साथियों के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से आया और उसकी चलती गाड़ी पर फायरिंग (Firing) कर दी।

इतना ही नहीं, घटना के बाद आरोपी ने सोशल मीडिया पर दबंगई दिखाने के लिए एक इंस्टाग्राम रील भी पोस्ट की और लिखा- अभी तो ट्रेलर था, फिल्म बाकी है। इस पोस्ट के बाद पीड़ित और उसके परिवार के लोग दहशत में हैं।

लखनऊ में गैंग चलाता है रितिक


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, बिजनौर थाना क्षेत्र में रहने वाला आरोपी रितिक पोखाल सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ रीलें बनाता रहा है। वह लखनऊ में एक गैंग चलाता है और इलाके में अवैध वसूली करता है।

उसके खिलाफ पहले से ही कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें रंगदारी, मारपीट, धमकी और तोड़फोड़ के मामले शामिल हैं। पुलिस ने फायरिंग (Firing) की जगह से कारतूस के खोखे बरामद किए हैं और आरोपी रितिक की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें