IGI एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, डिपोर्ट किया जा रहा शख्स इमिग्रेशन से भागा
दिल्ली। इंदिरा गांधी एयरपोर्ट (IGI) से सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। एक शख्स इमिग्रेशन से भागकर दिल्ली शहर में घुस आया है, उसे यूके डिपोर्ट किया जा रहा था। हालांकि, इसी बीच वह लेओवर के दौरान बाहर निकल आया और फिर…
दिल्ली। इंदिरा गांधी एयरपोर्ट (IGI) से सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। एक शख्स इमिग्रेशन से भागकर दिल्ली शहर में घुस आया है, उसे यूके डिपोर्ट किया जा रहा था। हालांकि, इसी बीच वह लेओवर के दौरान बाहर निकल आया और फिर फरार हो गया। इस बात की जानकारी होते ही सुरक्षाकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर फरार शख्स की तलाश शुरू कर दी है।
दिल्ली के IGI एयरपोर्ट से एक ब्रिटिश नागरिक इमिग्रेशन क्षेत्र से गायब होकर शहर में घुस आया है। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट से गायब हुए व्यक्ति को यूके डिपोर्ट किया जाना था। उसे 28 अक्टूबर को बैंकॉक से दिल्ली लाया गया था। बाद में उसे दिल्ली से लंदन की फ्लाइट लेनी थी। हालांकि दिल्ली में लेओवर और बाकी फॉर्मेलिटी के दौरान वह इमिग्रेशन एरिया से बाहर निकल आया और फरार हो गया।
IGI एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक
ब्रिटिश नागरिक के पता नहीं चलने पर 29 अक्टूबर को एयरलाइन ने सुरक्षा एजेंसियों को इस बारे में जानकारी दी। सुरक्षा में चूक की जानकारी होते ही एयरपोर्ट पर खलबली मच गई। फिलहाल दिल्ली पुलिस और दूसरी सिक्योरिटी एजेंसियां ब्रिटिश नागरिक की तलाश में जुट गई हैं। इसके अलावा, सुरक्षा में चूक कब, कहां और कैसे हुई इस बात की जांच की जा रही है। दिल्ली पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर संबंधित एयरलाइंस के स्टाफ से पूछताछ शुरू कर दी है।
ब्रिटिश नागरिक की तलाश में जुटी पुलिस टीमें
साथ ही एयरपोर्ट पर लगे CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, जिससे फरार शख्स को जल्द से जल्द पकड़ जा सके। एयरपोर्ट पर हुई लापरवाही ने सुरक्षा को गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस तकनीक और मानव खुफिया जानकारी के आधार पर एयरपोर्ट से लापता व्यक्ति की तलाश कर रही है। ब्रिटिश नागरिक को लेकर पुलिस ने कई टीमों का गठन किया है, जो कि दिन रात एक कर अपना काम कर रही है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
