24 घण्टे ऑनलाइन

बहराइच में बड़ा हादसा! नदी में नाव पलटी नाव, 25 लोग थे सवार, 4 को बचाया गया; सीएम योगी ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में बड़ा हादसा हुआ है। सुजौली थाना क्षेत्र के भरथापुर में कौड़ियाला नदी में बुधवार शाम एक नाव पलट (Boat Capsized) गई। हादसे के वक्त नाव में करीब 25 लोग सवार थे। अभी तक चार लोगों को सुरक्षित…

24GhanteOnline
October 29, 2025
2 min read

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में बड़ा हादसा हुआ है। सुजौली थाना क्षेत्र के भरथापुर में कौड़ियाला नदी में बुधवार शाम एक नाव पलट (Boat Capsized) गई। हादसे के वक्त नाव में करीब 25 लोग सवार थे। अभी तक चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। वहीं और लोगों का कुछ पता नहीं चल पाया है।

नाव पलटने (Boat Capsized) की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य के लिए NDRF और SDRF की टीमें तत्काल मौके पर रवाना कर दी गईं। लखनऊ से पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी जिला पुलिस-प्रशासन के संपर्क में रहते हुए राहत एवं बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। वहीं सीएम योगी ने भी घटना का संज्ञान लिया है।

घटना सुजौली इलाके के कतर्नियाघाट रेंज के भरथापुर गांव के पास की है। भरथापुर गांव गेरुआ नदी के पार स्थित है। यहां के रहने वाले लोग ज्यादातर नाव (Boat) से आवागमन कर पड़ोसी जिले लखीमपुर खीरी के खैरटिया गांव समेत अन्य गांवों में आते-जाते रहते हैं।

बुधवार की शाम को 6 बजे भी काफी लोग नाव में सवार होकर भरथापुर लौट रहे थे। इस दौरान नाव कौड़ियाला नदी की बीच धारा में जाकर पलट गई। इससे कई लोग नदी में डूबने लगे। इनमें से 4 लोगों को बचा लिया गया।

इनमें भरथापुर गांव निवासी लक्ष्मी नारायण पुत्र विसेसर, रानी देवी पत्नी रामाधार, ज्योति पुत्री आनंद कुमार व हरिमोहन पुत्र रामकिशोर शामिल हैं। वहीं करीब 24 लोग डूब गए। उनकी तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार नदी का बहाव तेज था। इससे संतुलन बिगड़ने के कारण नाव डूब गई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।