24 घण्टे ऑनलाइन

दिल्ली आ रही Indigo की फ्लाइट से टकराया पक्षी, पटना में इमरजेंसी लैंडिंग

पटना। पटना से दिल्ली जा रही Indigo एयरलाइंस की फ्लाइट में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान एक पक्षी से टकरा गया। घटना के तुरंत बाद पायलट ने सतर्कता बरतते हुए तकनीकी खामी की आशंका में विमान…

24GhanteOnline
July 9, 2025
1 min read

पटना। पटना से दिल्ली जा रही Indigo एयरलाइंस की फ्लाइट में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान एक पक्षी से टकरा गया। घटना के तुरंत बाद पायलट ने सतर्कता बरतते हुए तकनीकी खामी की आशंका में विमान की आपात लैंडिंग (Emergency Landing) कराई।

Indigoएयरलाइन सूत्रों के अनुसार, विमान में कुल 169 यात्री सवार थे, जो पूरी तरह सुरक्षित हैं। किसी के हताहत होने या चोट लगने की कोई सूचना नहीं है।

Indigo विमान की आपात लैंडिंग पटना एयरपोर्ट पर कराई गई। इस दौरान एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) और ग्राउंड स्टाफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की।

Indigo एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि पक्षी टकराने की वजह से विमान के इंजन में तकनीकी जांच की आवश्यकता पड़ी। यात्रियों को वैकल्पिक फ्लाइट के जरिए दिल्ली भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है

विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए पायलट की तत्परता और क्रू की प्रोफेशनल जिम्मेदारी की हर तरफ सराहना हो रही है। यदि समय रहते निर्णय न लिया जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

फिलहाल विमान की तकनीकी जांच जारी है और DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) द्वारा भी इस घटना की औपचारिक जांच शुरू की जाएगी।

Tags:indigo

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…