भारतीय सेना के एक्शन से निकल गई पाकिस्तान की हेकड़ी, बोला- भारत हमले रोक दे तो हम पीछे हटने को तैयार
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और ज्यादा बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान के हमले का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को भारतीय सेना ध्वस्त कर रही है। हालांकि, पाकिस्तान की तरफ…
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और ज्यादा बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान के हमले का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को भारतीय सेना ध्वस्त कर रही है। हालांकि, पाकिस्तान की तरफ से लगातार कायराना हरकत की जा रही है। उसने ड्रोन और मिसाइलों से भारतीय इलाकों को निशाना बनाने की कोशिश की। भारत इसका संयमित और माकूल जवाब दिया है।
भारतीय सेना पाकिस्तान के हर नापक मंसूबों को नाकाम कर रही है। इस बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार का बड़ा बयान सामने आया है। उनके बयान से साफ पता चल रहा है कि उनका मुल्क पस्त हो गया है और अब भारत से रहम की उम्मीद कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि मौजूदा हालात के मद्देनजर अगर भारत आगे नहीं बढ़ता है तो उनका मुल्क भी तनाव कम करना शुरू करेगा।
डार ने पाकिस्तान के एक न्यूज को इंटरव्यू देते हुए बताया कि उन्होंने यह संदेश अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो को भी दिया था, जब उन्होंने दो घंटे पहले नई दिल्ली से बात करने के बाद उनसे संपर्क किया था। डार ने कहा, ‘हमने आक्रमक कदम उठाया। अगर वे यहीं रुक गए तो हम भी रुकने पर विचार करेंगे।'
तनाव के बीच IMF ने दी पाकिस्तान को मदद, तो फूट पड़ा दुनियाभर का गुस्सा
गुजरात के कच्छ सेक्टर में एल-70 एयर डिफेंस गन का इस्तेमाल कर भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के एक हथियारबंद ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराया। वहीं जालंधर ग्रामीण के एक गांव के खेत में मिसाइल के टुकड़े मिले। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
