24 घण्टे ऑनलाइन

बालाकोट सेक्टर पर 'पाक' को भारतीय सेना को मुंहतोड़ जवाब, जवाबी कार्रवाई में 4 से 5 सैनिकों की मौत

श्रीनगर। पाकिस्तान सेना ने पुंछ के बालाकोट सेक्टर में भारत की सैन्य चौकियों पर कल फायरिंग की। जवाब में भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की चौकियों पर गोलीबारी की और मुंह तोड़ जवाब दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक,…

24GhanteOnline
February 13, 2025
2 min read

श्रीनगर। पाकिस्तान सेना ने पुंछ के बालाकोट सेक्टर में भारत की सैन्य चौकियों पर कल फायरिंग की। जवाब में भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की चौकियों पर गोलीबारी की और मुंह तोड़ जवाब दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है इस गोलाबारी में कई पाकिस्तान सेना के जवान घायल हुए हैं और 4-5 सैनिकों की मौत हुई है।

दरअसल, पाकिस्तान लगातार पिछले एक हफ्ते से एलओसी पर आतंकियों की घुसपैठ करवाने की प्रयास में है भारतीय सेना बेहद ज्यादा अलर्ट है ऐसे में पाकिस्तान की हर साजिश को भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

पाकिस्तान की तरफ से लगातार रची जा रही साजिशों को देखते हुए आज जम्मू में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में उप राज्यपाल के अलावा जम्मू कश्मीर के DGP नलिन प्रभात के साथ जम्मू कश्मीर पुलिस के उच्च अधिकारी, IGP जम्मू मौजूद रहेंगे।

सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पार से बिना उकसावे के की गई गोलीबारी का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसमें काफी संख्या में पाकिस्तानी सैनिक हताहत हुए।

दो भारतीय जवान भी हुए थे शहीद


अधिकारियों ने बताया कि कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से संघर्ष-विराम का उल्लंघन किया गया। ऐसा इस समय पर किया गया, जब एक दिन पहले ही जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध आतंकवादियों की ओर से किए गए आईईडी विस्फोट में एक कैप्टन सहित दो भारतीय सैन्यकर्मियों की जान चली गई थी।

जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में मंगलवार को LOC के पास IED ब्लास्ट में कैप्टन और जवान शहीद हो गए, वहीं एक जवान घायल हैं। उन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शहीद जवानों की पहचान कैप्टन करमजीत सिंह और नायक मुकेश सिंह के रूप में हुई है। धमाका आतंकियों की साजिश है। अधिकारियों के मुताबिक, सेना के जवान एलओसी के पास गश्त ड्यूटी कर रहे थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…