114 साल पुराने टाइटैनिक की निशानियों की नीलामी, करोड़ों में बिकी घड़ी और डायमंड रिंग

अटलांटिक महासागर में 114 साल पहले डूबे टाइटैनिक जहाज की कहानी आज भी लोगों को आकर्षित करती है। इस जहाज से जुड़ी 100 से अधिक दुर्लभ चीजों की हाल ही में नीलामी की गई, जिसमें कुल बिक्री 10 लाख पाउंड (करीब 12.66 करोड़ रुपये) से ज्यादा रही। नीलामी में पॉकेट घड़ी, हीरे की अंगूठी और यात्रियों के लिखे पत्र जैसी ऐतिहासिक वस्तुएं शामिल थीं।
पॉकेट घड़ी और हीरे की अंगूठी की करोड़ों में बोली
टाइटैनिक की थर्ड क्लास यात्री मैरी मैंगन की मलबे से बरामद पॉकेट घड़ी 2.50 लाख पाउंड (करीब 3.17 करोड़ रुपये) में बिकी। वहीं, लेडी डफ गॉर्डन की हीरे की अंगूठी को 1.40 लाख पाउंड (करीब 1.77 करोड़ रुपये) मिले। इसे टाइटैनिक से जुड़ी किसी ज्वेलरी की अब तक की सबसे महंगी बिक्री बताया गया है।
फर्स्ट क्लास यात्री रेमन आर्टागावेतिया गोमेज का जहाज के आधिकारिक लेटरहेड पर लिखा पत्र 80 हजार पाउंड (करीब 1.01 करोड़ रुपये) में नीलाम हुआ। इसमें जहाज के तापमान, पेंट के रंग और यात्रियों के भोजन से जुड़ी जानकारियां दर्ज थीं।
पोस्टकार्ड और इंश्योरेंस दस्तावेज भी बिके
टाइटैनिक के सीनियर वायरलेस ऑपरेटर जैक फिलिप्स का हादसे से चार दिन पहले लिखा पोस्टकार्ड करीब 40.5 लाख रुपये में बिका। इसके अलावा जहाज से जुड़ा इंश्योरेंस दस्तावेज 34.2 लाख रुपये और एक दुर्लभ टिकट करीब 57.6 लाख रुपये में नीलाम हुआ।
टाइटैनिक से जुड़ी नीलामी कराने वाले एंड्रयू एल्ड्रिज के मुताबिक, इस जहाज की कहानी में दुनिया भर के लोगों की दिलचस्पी बनी हुई है। उनके अनुसार, इन वस्तुओं की नीलामी का मकसद इतिहास और उससे जुड़ी यादों को जिंदा रखना भी है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह कल आएंगे भारत, जितिन प्रसाद करेंगे स्वागत
बांग्लादेश में हिंसा का दौर जारी, 28 जिलों में धमाके; सुरक्षा बल तैनात
शेख हसीना ने मांगा नया पासपोर्ट, दिसंबर में लौटने की तैयारी
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
